एक्सप्लोरर

Banka News: बांका के चांदन नदी में डूबे थे 3 किशोर, अब 10-15 किलोमीटर दूर से मिली सबकी लाश, मचा कोहराम

Bihar News: भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से इनकी लाश मिली है. तीनों किशोर तैराकी करते हुए रविवार को डूब गए थे. रविवार को काफी खोजने के बाद भी पता नहीं चला था.

बांका के चांदन नदी में बीते रविवार (10 अगस्त, 2025) को तीन किशोर डूब गए थे. सोमवार (11 अगस्त, 2025) को इन सबका शव भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया. तीनों किशोरों का शव मिलने के बाद जगदीशपुर थाने की पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. जहां किशोर डूबे थे वहां से करीब 10-15 किलोमीटर दूर से लाश मिली है. 

शव मिलने की सूचना मिलते ही तीनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मरने वालों में रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान ग्राम निवासी विजय तांती का पुत्र कन्हैया कुमार (15 वर्ष), दिल्लो तांती का पुत्र अमरजीत कुमार (15 वर्ष) और डब्लू तांती का पुत्र राजेश कुमार (14 वर्ष) शामिल हैं. ये सभी तैराकी करते हुए नदी पार कर चांदन नदी के पश्चिमी छोर की ओर चले गए थे. इसके बाद नहीं लौटे. एक किशोर आलोक तेज बहाव देखकर पीछे हट गया था तो उसकी जान बच गई.

रविवार देर शाम तक चला सर्च अभियान

बता दें कि हादसे के बाद लापता किशोरों को देर शाम तक खोजा गया था लेकिन कहीं पता नहीं चला. स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ की टीम और प्रशासन ने रविवार की देर शाम तक काफी मशक्कत की लेकिन शव नहीं मिला. सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी में उतरकर फिर से खोजबीन शुरू की और खोजते-खोजते करीब 10-15 किलोमीटर की दूरी से इन सबकी लाश मिली.

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी से आगे अंगारी मोड़ पुल के समीप कन्हैया एवं अमरजीत का शव मिला. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ही सैदपुर-पुरैनी के बीच उदेशी गांव के समीप से राजेश का शव बरामद किया गया. तीनों का शव बरामद होते ही जगदीशपुर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (भागलपुर मायागंज) भेज दिया है.

परिजनों के बयान पर दर्ज हुआ यूडी केस

इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि तीनों के शव की पहचान उसके माता-पिता से कराई गई. उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. तीनों मृतक के परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज करते हुए रजौन थाना की पुलिस की मदद से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget