एक्सप्लोरर

Bihar News: सीतामढ़ी में 3 फुट के योगेंद्र और 3.5 फुट की पूजा की फिर होगी शादी, जानिए क्यों कर रहे दोबारा मैरिज?

Sitamarhi News: योगेंद्र सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आये थे, जब 7 माह पूर्व उनकी शादी हुई थी. काफी प्रयास के बाद योगेंद्र की कद काठी की लड़की मिली थी और उनकी शादी संभव हो सकी थी.

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के योगेंद्र और पूजा एक बार फिर चर्चा में है. अपने छोटे कद काठी के लिए योगेंद्र गांव-समाज में हर किसी के लिए एक कौतूहल का विषय बने रहे हैं. योगेंद्र सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आये थे, जब 7 माह पूर्व उनकी शादी हुई थी. काफी प्रयास के बाद योगेंद्र की कद काठी की लड़की मिली थी और उनकी शादी संभव हो सकी थी. मात्र 3 फुट के होने के चलते योगेंद्र की शादी नहीं हो पा रही थी. कोई लड़की वाले उनसे शादी को तैयार ही नहीं हो रहे थे.

कहा जाता है कि जोड़ी ऊपर वाले बना कर भेजते हैं. ये बात योगेंद्र की शादी के बाद फिर से सच साबित हुई थी. गौरतलब है कि योगेंद्र खुद 3 फुट के हैं, तो उनकी दुल्हनिया पूजा 3.5 फुट की हैं. 

ईश्वर को साक्षी मानकर शादी करने वाले योगेंद्र और पूजा सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन इस शादी से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में अड़चनें पैदा हो रही थी. दरअसल, योगेंद्र की शादी अंतर्जातीय हुई थी. इस कारण उन्हें निबंधन विभाग में शादी करनी है. यहां से शादी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद वे सरकारी योजनाओं के लाभ के हकदार हो सकेंगे. इसके लिए उनके द्वारा मैरेज ऑफिस में एक आवेदन दिया गया है.

उक्त ऑफिस से उनकी शादी की तिथि 5 जून को निर्धारित की गई है. योगेंद्र ने बताया कि उसे और पूजा को दिव्यांग सहायता राशि के तहत एक-एक लाख रुपये और अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत ढ़ाई लाख रूपये मिलना है. उक्त योजनाओं के लाभ के लिए संबंधित विभाग में आवेदन किया, तो विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब नियम बदल गया है. यानी निबंधित विवाह करने वाले को ही योजना का लाभ दिया जाना है. तब निबंधित शादी के लिए आवेदन किया है. 

फिर सुर्खियों में है यह जोड़ी

अक्तूबर  22 में शादी के दौरान जिस तरह से योगेंद्र एवं पूजा की जोड़ी सुर्खियों में थी, ठीक उसी तरह इस दूसरी शादी की बात से यह जोड़ी चर्चा में आ गया है. इस अनोखी जोड़ी की पुन: शादी की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अक्तूबर में योगेंद्र एवं पूजा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. एक फिर उन दोनों की तस्वीरें लोग शेयर कर लुफ्त उठा रहे हैं. साथ ही हर कोई इस अनोखी जोड़ी की सलामती की दुआ कर रहे हैं. लोग एक - दूसरे को इस जोड़ी की तस्वीरें भेज रहे हैं. बहुत सारे लोग योगेंद्र के फेसबुक पर पुन: शादी की बधाई भी दे रहे हैं. यह जोड़ी एक बार फिर से छा गई है.

मां जानकी की जन्मभूमि पुनौरा में हुई शादी

गौरतलब है कि ईश्वर को साक्षी मान कर अग्नि के सामने सात फेरों के सातों वचन निभाने की कसमें खाने के साथ मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम पर अक्टूबर - 22 में दोनों की शादी हुई थी. योगेंद्र कुमार जिले के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव के तो, दुल्हन पूजा सीतामढ़ी शहर के लोहिया नगर के मेला रोड की रहने वाली है. पूजा की उम्र 21 साल है, जबकि दूल्हा योगेंद्र की उम्र 25 वर्ष है. शादी में दोनों के परिजन पूरी तैयारी के साथ समारोह का आयोजन किये थे. 

 दोनों के परिजन शादी के लिए थे चिंतित

योगेंद्र एवं पूजा की कद काठी कम होने के चलते दोनों के परिजन उनकी शादी को लेकर काफी चिंतित थे. दोनों की बढ़ती उम्र के साथ ही परिजन की चिंताएं भी बढ़ती जा रही थी. हालांकि ऐसा संयोग बना कि दोनों की शादी हो गई और उनके परिजन भी इस शादी से काफी खुश थे. शादी में दोनों के परिजन/रिश्तेदारों के आलावा सौ से अधिक शुभचिंतक भी शामिल हुए थे.

योगेंद्र की मां उषा देवी ही नही बल्कि दूल्हा योगेंद्र एवं दुल्हन पूजा ने स्वीकार किया था कि वे इस शादी से बेहद खुश हैं. गौरतलब है कि गत पंचायत चुनाव में योगेंद्र अपनी किस्मत आजमाया था. हालांकि उसे सफलता हाथ नहीं लगी थी. वह डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी पंचायत से वार्ड सदस्य के पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे. 

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के नाम पर छिड़े विवाद में कूदे प्रशांत किशोर, BJP पर कसा तंज, भगवान राम का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget