एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के नाम पर छिड़े विवाद में कूदे प्रशांत किशोर, BJP पर कसा तंज, भगवान राम का लिया नाम

Prashant Kishor News: जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बयान दिया.

समस्तीपुर: जिले में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के पत्रकार वार्ता के दौरान सोमवार को बागेश्वर बाबा (Bageshwar Dham) और बीजेपी (BJP) को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यालय पर बागेश्वर बाबा की तस्वीर लग रही है तो ये सवाल आपको बीजेपी से करना चाहिए कि भगवान राम का फोटो लगाने वाले अगर आज धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) का फोटो लगा रहे हैं, तो बीजेपी की तरक्की आप इसी से समझ सकते हैं. बीजेपी का भरोसा भगवान राम पर कम हो गया है तो अब शास्त्री पर भरोसा करेंगे, ये आपको बीजेपी की मानसिकता दिखाता है कि भगवान राम (lord Ram) की फोटो की जगह वो किसकी फोटो लगा रहे हैं?

हर चुनाव अलग होता है- प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी को अयोध्या में जो मंदिर बन रहा है, उसका फोटो लगाना चाहिए. बीजेपी को भगवान राम के नाम पर वोट मांगना चाहिए, अब शास्त्री का फोटो क्यों लगा रही है? ये बीजेपी की तरक्की आपको दिखा रहा है. वहीं, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि देश का हर चुनाव अलग होता है. 2012 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जीती थी और 2014 के लोकसभा में बीजेपी 80 में से 73 सीटें जीती. अब यही स्थिति कर्नाटक को लेकर हो रही है इस बार उलट बात हुई है. इस बार कांग्रेस जीती है तो अब ज्यादातर पत्रकार और चुनावी विश्लेषक यही कह रहे हैं कि ये 2024 लोकसभा का संकेत है, लेकिन हर चुनाव अलग होता है.

'इस परिणाम को आप विस्तारित मत कीजिए'

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि जो कर्नाटक में जीते हैं उनको बधाई, लेकिन इस परिणाम को आप विस्तारित मत कीजिए क्योंकि 2013 में कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव जीती थी लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सीट जीत ली थी. 2018 में मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन जब चार महीने बाद लोकसभा के चुनाव हुए तो वहां बीजेपी ने बाजी मार ली.

आगे के चुनावों में जीत की गारंटी नहीं है- पीके

आगे पीके ने कहा कि किसी राज्य का चुनाव परिणाम ये दिखाता है कि हारने वाली पार्टी ने क्या गलती की है. कर्नाटक में कांग्रेस जीत गई तो लोकसभा में जीतेगी या उत्तर प्रदेश में बीजेपी जीत गई तो लोकसभा में भी जीत जाएगी, ये कहना गलत है. कांग्रेस के कार्यकर्ता ज्यादा उत्साहित न हो, कर्नाटक की जीत आपके लिए अच्छी बात है लेकिन ये जीत आगे के चुनावों में जीत की गारंटी नहीं है.

ये भी पढ़ें: Watch: दिव्य दरबार में कैसे पर्चा निकालकर लोगों के बारे में बताते हैं बाबा बागेश्वर? इस वीडियो को देख कर समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget