एक्सप्लोरर

महाबोधि मंदिर परिसर से 2 लोग गिरफ्तार, UP के रहने वाले हैं दोनों, जानिए क्या है इन पर आरोप

Bihar News: यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर बोधगया में स्थित है. यह मंदिर बौद्धों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है. पढ़िए पूरी खबर.

Gaya News: गया के महाबोधि मंदिर परिसर से पुलिस ने मंगलवार (18 मार्च, 2025) को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इन दोनों पर पांच पांडव मंदिर के भीतर रखी धार्मिक पुस्तक लेकर भागने के प्रयास का आरोप है. यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल महाबोधि मंदिर बोधगया में स्थित है. यह मंदिर बौद्धों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है.

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले हैं. उन्हें जेल भेज दिया गया है. यह घटना शहर में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हुई. प्रदर्शनकारी बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं और इस बात पर जोर दे रहे हैं कि बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सभी सदस्य बौद्ध हों.

महाबोधि मंदिर प्रबंध कारिणी समिति (बीटीएमसी) इस मंदिर के प्रबंधन का जिम्मा संभालती है. वर्तमान में समिति में चार हिंदू और चार बौद्ध सदस्य हैं तथा गया के जिलाधिकारी इसके अध्यक्ष हैं. यह व्यवस्था अधिनियम के अनुसार 1949 से लागू है.

क्या बोले गया के डीएम?

गया के जिलाधिकारी सह समिति अध्यक्ष त्यागराजन एसएम ने मंगलवार को हुए घटना पर संवाददाताओं को बताया, ‘"दो लोग अचानक महाबोधि मंदिर परिसर के अंदर पांच पांडव मंदिर में घुस गए और वहां रखी एक धार्मिक पुस्तक लेकर भागने की कोशिश की. दोनों नारे भी लगा रहे थे. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया."

अधिकारी ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित वह तुरंत मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया. पुलिस ने बाद में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. 

यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी बोधगया मंदिर अधिनियम 1949 के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों में से थे, जिसपर अधिकारी ने बताया, "उन्होंने इसी तरह के नारे लगाए, लेकिन वे भिक्षु नहीं हैं." उन्होंने बताया कि हर किसी को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार है पर किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- रोहतास गोलीबारी मामले में बड़ी कार्रवाई, 18 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार के साथ 7.5 लाख रुपये बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget