एक्सप्लोरर

रोहतास गोलीबारी मामले में बड़ी कार्रवाई, 18 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार के साथ 7.5 लाख रुपये बरामद

Rohtas Firing Case: रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है. गिरफ्तार किए गए लोगों में कई का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

Rohtas News: रोहतास में बीते सोमवार (17 मार्च, 2025) की रात सासाराम नगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में दो पक्षों में गोलीबारी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना में संलिप्त 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही मैगजीन सहित दो पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक बोतल शराब, 17 मोबाइल, चार मोटरसाइकिल, एक स्कॉर्पियो और 7.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

भूमि विवाद को लेकर हुई थी गोलीबारी

मंगलवार (18 मार्च, 2025) को रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे नगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि तकिया स्थित मन्नत वाटिका के समीप दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सासाराम-1) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 11 निवासी बनारसी प्रसाद सिंह और वार्ड नंबर 2 निवासी चंद्रशेखर सिंह के बीच भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की. 

कई लोगों का पाया गया आपराधिक इतिहास

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बनारसी सिंह के घर से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया. तलाशी के बाद कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, चंद्रशेखर सिंह और उनके साथियों के घर की तलाशी में सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों में कई का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है. पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 

  • बनारसी प्रसाद सिंह (स्व. भरत चौधरी के पुत्र)
  • मनीष कुमार (बनारसी सिंह के पुत्र)
  • उपेंद्र कुमार (दिनारा रूपी)
  • उमेश कुमार सिंह (गरिगांवा)
  • शेखर यादव (चौखंडा चितौली)
  • बजरंगी कुमार
  • अजीत कुमार
  • अमन कुमार (तुर्की गांव)
  • श्याम बिहारी सिंह (बढ़ैया बाग)
  • राजेश कुमार राय (करगहर, मलुनी)
  • दुर्गेश कुमार सिंह (बहोरनापुर, कोचस)
  • दुनिया लाल सिंह (न्यू एरिया, सासाराम)
  • अभिनंदन कुमार (तकिया वार्ड नंबर 11)
  • श्रीनिवास सिंह
  • धनजी कुमार
  • रामगोपाल तिवारी (गांधीनगर मोहल्ला)
  • कृष्णा कुमार (सिविल लाइन)
  • दीपक कुमार (बेलाढी, दरिगांव)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget