एक्सप्लोरर

Liquor Ban in Bihar: अब गांव में शराब तस्करों पर 'तीसरी आंख' रखेगी नजर, शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार ने अपनाया नया पैंतरा

मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जैसे ही पंचायत चुनाव खत्म होगी, वैसे ही हर पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा, जो नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून को और भी प्रभावी बनाएगा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शराबबंदी कानून को लेकर काफी गंभीर हैं. साल 2016 में शराबबंदी लागू करने के बाद से ही मुख्यमंत्री लगातार शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर कई फैसले लेते रहे हैं. वहीं, कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भी लगातार एक्शन लिया जाता रहा है. इसके बावजूद तस्कर अन्य लोगों की संलिप्तता से शराबबंदी कानून को कमजोर करने की कोशिश में लगे हुए हैं. हर रोज कहीं ना कहीं से शराब मिलने की खबर आ ही जाती है.

पंचायती राज विभाग का बड़ा फैसला

अवैध शराब का धंधा करने वाले भी पकड़े जाते हैं. शहरी इलाकों में तो पुलिस शराब तस्करों को पकड़ लेती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में तस्कर दूरी का फायदा उठाकर तस्करी भी करते हैं और पुलिस के आने की भनक लगते ही भाग भी जाते हैं. ऐसे में ग्रामीण इलाकों में शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए अब पंचायती राज विभाग सरकार की मदद करेगा. पंचायती राज विभाग ने तय कर लिया है कि वो हर पंचायत में लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे लगाएगा, ताकि गांव के किसी भी कोने में अपराध के साथ-साथ शराब तस्करी की घटनाओं पर नजर रखी जा सके. वहीं, अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके.

Bihar News: काम पर लौटे ‘सिंघम’, शिवदीप लांडे को सौंपी गई जिम्मेदारी, इस विभाग के बनाए गए DIG

बिहार में कुल 8471 पंचायत

इस संबंध में पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि जैसे ही पंचायत चुनाव खत्म होगी, वैसे ही हर पंचायत में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा, जो नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून को और भी प्रभावी बनाएगा. जाहिर है कि जब सभी पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे, तब अवैध धंधा करने वाले लोगों पर नजर रखना आसान हो जाएगा. कैमरे की मदद से अपराधियों पर भी नजर रखने में आसानी होगी. बता दें कि बिहार में कुल 8471 पंचायत हैं. हर पंचायत में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है, जिसमें लाखों की लागत आएगी. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- PM मोदी ने जो कर दिया वो किसी सरकार ने नहीं किया, पढ़ें किसानों को लेकर क्या कहा

Patna Murder: पटना साहिब स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, 14 दिनों में इस तरह की तीन घटनाओं से हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget