एक्सप्लोरर

Nalanda News: दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या, पति ने गला घोंटकर ली जान, फिर हो गया फरार

परिजन के अनुसार शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे. वे बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे. मृतका ने डिमांड के बारे में अपने नानी और नाना को बताया था.

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. घटना जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की है, जहां दहेज के लिए पति ने पत्नी की गला दबाकर जान ले ली. घटना के संबंध में लोगों को जानकारी तब हुई जब बुधवार की सुबह दंपति कमरे से बाहर नहीं निकले. परिजनों ने जब खुद से जाकर देखा तो पाया कि पति गायब है. जबकि महिला की लाश बेड पर पड़ी हुई थी. 
 
गला घोंटकर हत्या की आशंका
 
बता दें कि घर में मौजूद मृतका की नानी ने जब देखा कि नातिन और दामाद कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं, तो वो उन्हें जगाने गई. लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था. जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. ऐसे में उन्होंने आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने देखा कि मृतका के गले पर काला निशान था, जिससे लोग गला घोंटकर हत्या करने का अंदेशा जता रहे हैं.
 
10 महीने पहले हुई थी शादी 
 
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई. परिजन किशोर कुमार ने बताया कि मृतक गीता कुमारी बचपन से ही अपनी नानी घर महेशपुर में रहती थी. नानी और नाना ने बड़े धूमधाम से अस्थावां थाना इलाके के चिस्तीपुर गांव निवासी शुखरु जमादार के पुत्र रंजन जमादार से उसकी शादी 10 महीने पूर्व की थी.
 
परिजन के अनुसार शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे. वे बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे. मृतका ने ससुराल पक्ष की डिमांड के बारे में अपने नानी और नाना को बताया था. उन्होंने आश्वासन दिया था कि आने वाले समय में वे हर मांग पूरी कर देंगे. इसके बावजूद पति ने सुनियोजित तरीके से पत्नी की हत्या कर दी.
 
पति और सास-ससुर के खिलाफ केस
 
घटना के संबंध में हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आवेदन दिया है, जिसमें पति और सास-ससुर को आरोपित किया गया है. केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 
 
यह भी पढ़ें -
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Bihar NEET Protest Live: आंदोलन के बीच बिहार में अब कार्रवाई शुरू, इस जिले में 15 गिरफ्तार, छात्रों से की गई ये अपील
आंदोलन के बीच बिहार में अब कार्रवाई शुरू, इस जिले में 15 गिरफ्तार, छात्रों से की गई ये अपील

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget