एक्सप्लोरर

Bihar New Government: बिहार में बन गई महागठबंधन की सरकार लेकिन क्या इन पांच चुनौतियों से पार पा लेंगे नीतीश कुमार?

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार में NDA से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली. हालांकि इसके साथ ही उनके सामने चुनौतियों का नया दौर शुरू होता दिख रहा है.

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन की सरकार एक बार फिर बन गई है, लेकिन इस बार हालात पहले से अलग हैं. इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो हैं लेकिन सभी दलों के साथ लेकर चलना एक टेढ़ी खीर है. मंगलवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल समय मांग कर इस्तीफा दे दिया और बुधवार को आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली. इसके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली. दीगर है कि साल 2017 में इसी महागठबंधन में दरार पड़ गई थी.  नीतीश कुमार ने प्रदेश के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उस दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में डिप्टी सीएम तेजस्वी से भी इस्तीफे की मांग बढ़ने लगी थी. बाद में नीतीश कुमार ने कहा था कि ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल हो गया. हालांकि मौजूदा हालात में अब नई सरकार और गठबंधम में नीतीश कुमार को नई चुनौतियों से पार पाने के लिए नए समीकरण बनाने पड़ेंगे.

लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव पर रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले को लेकर आरोप लगते रहे हैं. जिस पर सीबीआई ने कई बार लालू यादव के साथ ही उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावा पूर्व डीएपी सीएम और लालू यादव के बेटे तेजस्वी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है. इसी भ्रष्टाचार के कारण 2017 में महागठबंधन की में दरार पड़ी थी और महागठबंधन की सरकार गिर गई थी. ऐसे में सरकार को इन आरोपें

Bihar Politics: बिहार में फिर महागठबंधन की सरकार, नीतीश-तेजस्वी के सामने होंगी ये पांच बड़ी चुनौतियां

जमीन में दोनों कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय
दोनों दलों के बीच हाईकमान के स्तर पर समन्वय तो बैठ गया है लेकिन क्या इसका असर जमीन पर भी पड़ेगा? गठबंधन और सरकार दोनों को इसी चुनौती से जूझना होगा. कुछ दिनों पहले तक जहां जदयू, एनडीए का हिस्सा थी और उसकी पार्टी लाइन कई मुद्दों पर बीजेपी के समर्थन और राजद के खिलाफ थी, अब उसका ठीक उल्टा हो गया है. इसके अलावा जिन सीटों पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू और राजद के प्रत्याशी आमने-सामने थे और कोई हारा तो किसी ने जीत का स्वाद चखा, क्या वह साथ मिलकर गठबंधन और सरकार के सहयोग में अपनी भूमिका निभा पाएंगे? ठीक यही सवाल राजद के लिए भी है. जिन सीटों पर उसके प्रत्याशी हार गए क्या वहां जदयू नेताओं से उनके रिश्ते पटरी पर आ सकेंगे? अगर हाईकमान का बनाया गठबंधन, जमीन पर उतरता है तब ही दोनों नेताओं- तेजस्वी और नीतीश के सपने साकार हो सकते हैं.

आरजेडी और गठबंधन के अन्य दलों को संतुष्ट रखना होगा
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं. इस वक्त बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के 79, भारतीय जनता पार्टी के 77, जनता दल यूनाइटेड के 45, कांग्रेस के 19, कम्युनिस्ट पार्टी (ML)के 12, एआईएमआईएम के एक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के 4, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के दो और एक निर्दलीय विधायक हैं. वहीं इस वक्त एक सीट रिक्त है. इस समय प्रदेश में और महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है. सरकार चलाने के लिए RJD को सभी पार्टी के नेताओं को संतुष्ट करना पड़ेगा. बता दें कि साल 2015 में बने महागठबंधन की सरकार को टूटने में आरजेडी के ज्यादा हस्तक्षेप को कारण माना जाता है.

केंद्र के साथ समन्वय
नई महागठबंधन की सरकार को केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित करना एक बहुत बड़ी चुनौती है. महागठबंधन की सभी पार्टियां बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही हैं. इसके साथ ही नीतीश कुमार का केंद्र से स्पेशल पैकेज की मांग पर भी अब तलवार लटक सकती है. बता दें कि JDU और BJP के साथ आने के 5 साल बाद भी स्पेशल पैकेज को लेकर बात नहीं बन सकी थी. ऐसे में नीतीश की मांग पर केंद्र कितना पैकेज देता है वह देखने वाली बात होगी.

Bihar Politics: 'महाराष्ट्र में शिवसेना ने हमें धोखा दिया और परिणाम भुगतने पड़े', सुशील मोदी ने किस ओर किया इशारा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget