एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से मिली सीख, अब NDA नेता करेंगे कुर्मी एकता रैली, 31 साल पहले नीतीश कुमार ने की थी शुरुआत 

Kurmi Ekta Rally: कुर्मी एकता रैली के मुख्य आयोजक बीजेपी के अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल है, लेकिन बिहार की सियासत में यह रैली काफी चौंकाने वाला रैली है.

Patna News: बिहार विधानसभा के चुनाव में अब महज 9 महीने बचे हैं तो सभी दलों की ओर से जातीय गोलबंदी की तैयारी में शुरू हो चुकी है. इसी वर्ष की शुरुआत में सबसे पहले बीजेपी के नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने अति पिछड़ा वोट बैंक साधने के लिए पटना में चंद्रवंशी एकता रैली की. तो 9 फरवरी को पटना में आरजेडी विधायक रणविजय साहू की अगवाई में तेली साहू हुंकार रैली की गई. अब पटना के मिलर स्कूल मैदान में आगामी 19 फरवरी को कुर्मी एकता रैली की जाएगी.

31 साल पहले नीतीश ने की थी कुर्मी चेतना रैली

कुर्मी एकता रैली के मुख्य आयोजक बीजेपी के अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल है, लेकिन बिहार की सियासत में यह रैली काफी चौंकाने वाला रैली है. क्योंकि जिस जाति की रैली हो रही है उस जाति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं जो पिछले 20 वर्षों से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं और बिहार के राजनीतिक इतिहास को दोहराया जाए तो  31 वर्ष पूर्व 12 फरवरी 1994 को पटना के गांधी मैदान में कुर्मी चेतना रैली की गई थी. इसके मुख्य अगुवा थे वर्तमान के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.

उस समय नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव के साथ थे और लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे. इस रैली में उन्होंने लालू के साथ रहते हुए भी ललकारा था और उसका प्रतिफल नीतीश कुमार को मिला था. 1994 में ही नीतीश कुमार नवंबर महीने में लालू से अलग हुए थे और 1995 में वह समता पार्टी के बैनर तले  चुनाव लड़े थे और पहली बार अकेले चुनाव मैदान में आते हुए भी सात सीट जीते थे. महज उसके 10 सालों की मेहनत के बाद वह 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बन गए.

अब सवाल उठने लगा है कि एनडीए नेताओं की ओर से इस रैली के आयोजन करने की क्या जरूरत पड़ गई, जब बिहार के मुखिया ही इस जाति के हैं. इस पर विधायक कृष्ण कुमार मंटू पटेल ने कहा कि हम अपने समाज को एकता में बांधने के लिए यह रैली कर रहे हैं. मंटू पटेल ने कहा कि इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है, लेकिन वह प्रगति यात्रा के कारण आने में असमर्थता जाहिर की है, लेकिन उन्होंने कहा है कि हमारी संवेदना है. नीतीश कुमार तो नहीं आएंगे लेकिन जेडीयू बीजेपी और एनडीए के सभी दलों के कुर्मी, कुशवाहा, धानुका,पटेल जातियों के कई नेता उपस्थित जरूर होंगे.

 कुर्मी, कुशवाहा को एकजुट करने की तैयारी 

उन्होंने कहा कि सभी दलों एवं सामाजिक संगठन एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. यह रैली कोई राजनीतिक रैली के बैनर तले रैली नहीं है. यह एक समाज की रैली है. जब उससे पूछा गया कि आपके समाज में बिखराव का डर सताने लगा है  तो उन्होंने कहा कि इस रैली में राजनीति बातें नहीं होने वाली है. हम लोग सिर्फ अपने समाज को एकजुट करेंगे.

इस रैली के आयोजन के लिए रविवार को मंटू पटेल ने एक संवाददाता सम्मेलन किया था, जिसमें जेडीयू के पूर्व एमएससी रहे और कुर्मी जाति से आने वाले वाल्मीकि सिंह सहित जेडीयू और बीजेपी के कई कर्मी, धानुक, कुशवाहा समाज के नेता थे. मंटू पटेल ने तो खुलकर नहीं बताया लेकिन यह साफ है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कहीं ना कहीं नीतिश कुमार को वोट बैंक में बिखराव की भनक जरूर लगी है. लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार के वोट बैंक में सेंधमारी करने में कामयाब हुए है. यही वजह है कि शाहाबाद कहे जाने वाले दक्षिण बिहार के अधिकांश लोकसभा सीटों पर एनडीए को हार का सामना करना पड़ा.  

औरंगाबाद, काराकट जो नीतीश कुमार की खास वोट बैंक वाली सीट मानी जाती थी, उन जगहों से भी एनडीए को हार मिली. तो अब नीतीश कुमार पर्दे के पीछे रहकर इस रैली के माध्यम से अपने समाज को एकजुट करने की मुहिम में जुटे हैं. इस रैली में किसी पार्टी का नाम तो नहीं दिया गया है लेकिन  साफ है कि पर्दे के पीछे रहकर एनडीए अब 31 साल पहले वाली एकजुटता फिर से लाने में जुट गई है. अगर पहले की तरह एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वोट बैंक बरकरार हो गई तो 2010 की बिहार विधानसभा चुनाव के का रिजल्ट की तरह 2025 का रिजल्ट होने में कोई बड़ी बात भी नहीं होगी. 

ये भी पढ़ेंः 'सनातन का उभार हुआ है', नई दिल्ली में हुई भगदड़ पर हरिभूषण ठाकुर का बयान, लालू यादव पर बरसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget