एक्सप्लोरर

Bihar: स्कूल छोड़कर जाने लगीं मैडम तो गले से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं छात्राएं, बिहार के नवादा का VIDEO देखें

Nawada News: राम लाल इंटर विद्यालय तारगीर में बुधवार को शिक्षिका का अंतिम दिन था. अपनी मर्जी से ट्रांसफर लिया है. इस स्कूल में करीब 11 साल पहले शिक्षिका ने योगदान दिया था.

नवादा: बिहार के नवादा में एक शिक्षिका की विदाई पर छात्राएं गले से लिपटकर रोने लगीं. बुधवार को राम लाल इंटर विद्यालय तारगीर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जनवरी 2011 में शिक्षिका डॉ. विनीता प्रिया ने सामाजिक विज्ञान विषय के लिए योगदान दिया था. शिक्षिका ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इस विद्यालय से जब वो जाने लगेंगी तो ऐसा दिन भी देखना होगा. बुधवार को करीब 11 साल बाद अपनी मर्जी से ट्रांसफर लेने के बाद डॉ. विनीता प्रिया विदा हो रही थीं.

स्कूल से जाने के दौरान बच्चे कदम-कदम पर शिक्षिका डॉ. विनीता प्रिया का रास्ता रोके खड़े थे. कोई आंसू बहा रहा था तो कोई उन्हें विद्यालय से नहीं जाने की जिद पर रास्ता रोके खड़ा था. बच्चों की जिद के आगे शिक्षिका भी बेबस दिखीं. उनके भी आंसू निकलने लगे. वह भी छात्राओं के साथ रोने लगीं. इस दौरान  विद्यालय के अन्य शिक्षक नौकरी में स्थानांतरण का हवाला देकर समझाते रहे पर छात्राएं कुछ सुनने को तैयार नहीं थीं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू जी हिम्मत है? वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन... सुशील मोदी का RJD सुप्रीमो को 'चैलेंज'

आश्वासन के बाद शांत हुए बच्चे

बताया जाता है कि शिक्षिका के पढ़ाने का तरीका बच्चों को पसंद आता था. बच्चों को उनसे काफी लगाव था. यह कारण है कि छात्राएं विदाई के मौके पर फूट-फूटकर रोने लगीं. विद्यालय के बच्चों को रोते देख वहां उपस्थित उनके अभिभावक की आंखें भी नम हो गईं. काफी समझाने और बार-बार विद्यालय आने के आश्वासन के बाद बच्चे शांत हुए. इसके बाद शिक्षिका डॉ. विनीता प्रिया को भारी मन से जाने दिया.

इसके पूर्व विद्यालय की ओर से डॉ. विनीता प्रिया के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने डॉ. विनीता की तारीफ की. कहा कि बार बार विद्यालय में ऐसे शिक्षक नहीं आते हैं. इन्होंने विद्यालय में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जवाबदेही का निर्वहन किया. 11 वर्षों के सेवाकाल के बाद रोह प्रखंड के इंटर विद्यालय ओहारी में ट्रांसफर हुआ है.

यह भी पढ़ें- Begusarai: एकता कपूर और शोभा कपूर की हो सकती है गिरफ्तारी, बिहार के बेगूसराय कोर्ट से निकला वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget