एक्सप्लोरर

Bihar Politics: लालू जी हिम्मत है? वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन... सुशील मोदी का RJD सुप्रीमो को 'चैलेंज'

Sushil Kumar Modi Attack on Lalu Yadav: पीएफआई पर पांच साल के लिए लगे प्रतिबंध के बाद लालू यादव ने आरएसएस को लेकर टिप्पणी की थी. इस पर सुशील मोदी ने जवाब दिया है.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को खुला चैलेंज दे दिया है. देश में पांच साल के लिए पीएफआई (PFI) पर लगे प्रतिबंध के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से टिप्पणी की गई कि सबसे पहले आरएसएस (RSS) पर बैन लगाना चाहिए. लालू के इसी बयान पर सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर हमला बोला.

सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लिखा- "हिम्मत है लालूजी तो बिहार में RSS पर प्रतिबंध लगा दीजिए? आपकी सरकार है. RSS से वैचारिक मतभेद हो सकता है, परंतु उसकी देशभक्ति पर किसी को संदेह नहीं है!"

सुशील कुमार मोदी ने इससे पहले ट्विटर पर अपना वीडियो बयान जारी कर कहा- "पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर भारत सरकार ने पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया है इसका हम स्वागत करते हैं. बिहार और खासकर दक्षिण भारत के राज्यों में पिछले अनेक वर्षों से पीएफआई की आतंकी गतिविधियां अपने चरम पर थीं. दस्तावेज मिले कि 2047 तक भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना है. नरेंद्र मोदी को 14 जुलाई को जब रैली थी तो टारगेट किया गया था. बिहार में जो महागठबंधन है ये लोग आतंकवाद का मुकाबला नहीं कर सकते हैं."

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Big Update: आरजेडी सुप्रीमो को कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए लालू प्रसाद यादव जा सकेंगे सिंगापुर

लालू ने क्या बयान दिया है?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएफआई बैन पर बात करते हुए कहा कि ऐसे संगठनों पर बैन लगना चाहिए. इसके साथ ही सबसे पहले आरएसएस पर बैन लगना चाहिए. ये लोग मुस्लिम संगठनों को निशाना बना रहे हैं और हर बात में हिंदु-मुस्लिम करते हैं. कहा कि पीएफआई पर जांच हो रही है. पीएफआई की तरह जितने भी संगठन हैं सभी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जिसमें आरएसएस भी शामिल है. सभी पर प्रतिबंध लगाया जाए. सबसे पहले आरएसएस को बैन करिए, ये उससे भी बदतर संगठन है.

यह भी पढ़ें- Begusarai: एकता कपूर और शोभा कपूर की हो सकती है गिरफ्तारी, बिहार के बेगूसराय कोर्ट से निकला वारंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget