एक्सप्लोरर

Road Accident: नवादा में होली से पहले हादसा, रंग खेल रहे बच्चों पर पलटा ट्रक, एक अधेड़ की मौत, 8 की हालत गंभीर

Nawada Road Accident: पकरीबरावां की घटना है. ट्रक पलटने से चालक, एक अधेड़ और कुछ बच्चे समेत नौ लोग दब गए थे. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

नवादा: जिले के पकरीबरावां में मंगलवार की सुबह होली खेल रहे बच्चों पर एक ट्रक पलट गया. इस हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक और बच्चों समेत बच्चे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रक पलटने से ट्रक का चालक भी दब गया था. घायलों को आनन-फानन में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सबकी हालत चिंताजनक है.

मृतक की पहचान दतरौली गांव के रहने वाले मोहम्मद अनवर हुसैन (उम्र करीब 50 साल) के रूप में की गई है. घायलों में पकरीबरावां बाजार के ही विपिन यादव का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, कपिल यादव का 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, रंजन यादव का 10 वर्षीय पुत्र दीपेश कुमार, पांच साल का सचिन समेत और लोग घायल हैं.

Road Accident: नवादा में होली से पहले हादसा, रंग खेल रहे बच्चों पर पलटा ट्रक, एक अधेड़ की मौत, 8 की हालत गंभीर

एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे बच्चे

बताया जाता है कि सभी बच्चे होली के रंग में रंगे थे. एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक तेज गति में अचानक मार्केट में घुस गया और फिर पलट गया. पलटते ही कुछ बच्चे भागे जबकि कुछ बच्चे ट्रक के नीचे दब गए. स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला. इसमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है. ट्रक ड्राइवर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. खबर लिखे जाने तक वह बेहोशी की हालत में था.

परिजनों में मचा कोहराम

इधर घटना के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया है. होली से पहले इस तरह की घटना से मृतक और जख्मी हुए बच्चों के यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया. पकरीबरावां में शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी करने लगे. सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है. उन्हें पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें- Holi 2023 Special: होली में आए हैं घर और जाना है वापस तो देख लें गाड़ी, दिल्ली-हैदराबाद समेत कई शहरों के लिए ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget