एक्सप्लोरर

'धर्म के नाम पर राजनीति बंद करो', नवादा के इमाम का सभी दलों को संदेश- होली और जुमा का करें सम्मान

Message on Holi and Ramzan: इमाम मोहम्मद नोमान अख्तर ने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ पर्व को मनाया जाए. हिंदुओं भाइयों का जो होली का त्यौहार है वह खुशी-खुशी मनाएं और जुम्मा की नमाज भी हो जाए.

Nawada News: बिहार में होली और रमजान को लेकर सियासी पारा गरम है. इसी बीच नवादा से भी एक बड़ा संदेश निकलकर सामने आया है. नवादा के इमाम मोहम्मद नोमान अख्तर ने कहा कि जुम्मा की नमाज मुसलमान के लिए इबादत और आस्था का मसला है और होली भी हमारे बेरादराने वतन हिंदू भाइयों का त्यौहार है. ईश्वर अल्लाह को मनाना भी जरूरी है और आपस में मोहब्बत और भाईचारगी को रखना भी जरूरी है. उस अल्लाह और ईश्वर का यही हुकुम है.

इमाम ने मोहब्बत और नफरत पर क्या कहा?

इसी दो चीज के नतीजे में सब कुछ हासिल होता है. एक है मोहब्बत तो एक है नफरत, अगर मोहब्बत है तो उसमें होली भी मन जाएगी और जुम्मा भी हो जाएगा और नफरत का वातावरण है तो उसमें होली और जुम्मा दोनों में तकलीफ ही होगी. हम जिस मुल्क में है यह फूलों का चमन है सारे फूलों की खुशबू और रंग को हम बचाकर नहीं चलेंगे तो चमन हमारा चमन नहीं रह पाएगा.

जो दोनों तरफ से शांति समिति की जो बैठक होती है. अब उन्हीं लोगों की हाथों में सब कुछ है. आपसी भाईचारा के साथ पर्व को मनाया जाए और हिंदुओं भाइयों का जो होली का त्यौहार है वह खुशी-खुशी मनाएं और जुम्मा की नमाज भी हो जाए. वही दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी.
अंजुम आरा के जरिए जो दरभंगा में बयान दिया गया इससे हम लोग सहमत नहीं हैं और इस तरह का बयान देने की जरूरत ही नहीं है, लेकिन यहां तो असलियत या है कि कोई कहता है कि मस्जिद गिरा दो तो कोई कहता है कि मंदिर गिरा दो. इसी दुश्मनी में वतन जल रहा है. इसी दुश्मनी में चमन जल रहा है.

यह पूरी तरह सियासी रहनुमा और राजनीतिक लीडर जिस दिन चलेंगे उसे दिन ही मोहब्बत और भाईचारा देश में कायम हो जाएगा, लेकिन राजनीतिक लीडर यह नहीं चाहते हैं इन लोगों को सिर्फ अपने-अपने वोट का फिक्र है. बीजेपी-कांग्रेस आरजेडी जेडीयू को सभी को अपने-अपने वोटो का फिक्र है. यही हकीकत है कि सभी लोगों को अपने वोट की फिक्र है और पार्टी की फिक्र है और सभी लोगों को अपने कुर्सी का फिक्र है, लेकिन इस भारत मुल्क की फिक्र किसी को नहीं है. इस समय मुल्क दूसरे दर्जे में है और पार्टी बेनिफिट पहले नंबर पर है.

'नफरत की दीवार खुद-बा-खुद गिर जाएगी'

जिस दिन सारे सियासी लीडर अगर यह सोच लिए तो मुल्क पहले नंबर पर है तो यह नफरत ही मिट जाएगा. मुल्क में तरक्की भाईचारा भी हो जाएगा. किसी भी पार्टी का लीडर हो इस तरह की बयानबाजी नहीं करना चाहिए. किसी की भी आस्था को बयानबाजी से चोट ना पहुंचे ऐसा काम हर लोगों को करना चाहिए. जिस दिन हम लोगों ने मोहब्बत को कबूल कर लिया नफरत की दीवार खुद-बा-खुद गिर जाएगी.

ये भी पढ़ेंः 'सब BJP-JDU की मिलीभगत है', मेयर अंजुम आरा के बयान पर RJD MLA की दो टूक, पप्पू यादव ने भी कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget