एक्सप्लोरर

बिहार: देशभर के शीर्ष जेडीयू नेताओं का पटना में होगा जुटान, मौजूदा राजनीति पर करेंगे मंथन, जानें कब

जेडीयू के दो दिवसीय सम्मेलन में बिहार- झारखंड सहित दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली जैसे राज्यों के प्रमुख जेडीयू नेताओं का होगा जुटान

पटना: साल 2020 के समाप्ति के ठीक पहले 26 और 27 दिसम्बर को पटना में देश भर से जेडीयू के शीर्ष नेताओं का होगा जुटान. बिहार की सत्ता में लगातार चौथी बार पारी आरंभ करने वाले जनता दल यूनाइटेड के लिए यह मौका खाश होगा क्योंकि पार्टी इस दौरान तमाम राजनीतिक सामयिक मुद्दों पर आत्म मंथन करेगी.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दल के नेता इन दो दिनों में मौजूदा राजनीति और आगे पार्टी की रणनिती को लेकर मंथन करेंगे.इस दो दिवसीय सम्मेलन में बिहार- झारखंड सहित दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली जैसे राज्यों के प्रमुख जेडीयू नेताओं का होगा जुटान.

बताते चलें कि जेडीयू ने 26 और 27 दिसम्बर को जो पटना में सम्मेलन बुलाई है उसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल होंगे.लगभग 14 महीने बाद जेडीयू के नेशनल एग्जक्यूटिव की यह बैठक आयोजित होने जा रही है.इससे पहले पिछले साल नीतीश कुमार के दोबारा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 30 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी व परिषद की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई थी.

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन की माने तो इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रधान महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह और दल के 8 राष्ट्रीय महासचिव, 7 राष्ट्रीय सचिव सहित एक कोषाध्यक्ष भी शामिल होंगे.

राष्ट्रीयकारिणी तय करेगी एजेंडा, प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

जेडीयू के इस बैठक में राष्ट्रीयकारिणी का एजेंडा तय किया जाएगा और इसके साथ ही पिछली बैठक के प्रस्तावों पर भी मुहर लगेगी. 27 दिसम्बर को शुरु होने वाली यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह ग्यारह बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुरु होगी. इसमें सांसद व बिहार प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, सांसद ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, झारखंड, अरुणाचल, मणिपुर, छत्तीसगढ़, नागालैंड, लक्षद्वीप, दिल्ली, दादर नगर हवेली, पश्चिम बंगाल आदि के प्रदेश अध्यक्षों के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के करीब 60 सदस्य शामिल होंगे. दोपहर दो बजे से होने वाली बैठक में लगभग 225 नेता शामिल होंगे, जिनमें अन्य पार्टी पदाधिकारियों के अलावा कई राज्यों के जदयू जिलाध्यक्ष भी होंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयू की इस बड़ी जुटान में पार्टी पश्चिम बंगाल होने वाले चुनाव सहित जिन अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उसे लेकर अपनी भूमिका और अपना एजेंडा भी तय करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget