एक्सप्लोरर

नालंदा में शादी के बाद पत्नी गायब, हत्या के जुर्म में पति गया जेल, अब 5 साल बाद बच्ची के साथ लौटी

Nalanda News: शादी के साल भर बाद ही महिला का दिल किसी ओर से लग गया था, उसके बाद महिला अपने दूसरे पति को भी छोड़कर भाग गई थी.

Nalanda Missing Woman: बिहार के नालंदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति को जेल की हवा खानी पड़ी थी, वह महिला 5 साल बाद आज शनिवार को एक बच्ची के साथ लौटी है. महिला के लौटने की खबर सामने आने के बाद इलाके से लेकर पुलिस महकमे तक हड़कंप मच गया है. पूरा मामला जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र का है.

महिला पहले से थी शादीशुदा

बताया जाता है कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी. मगर 6 साल पहले परिवार वालों से झगड़ा कर उसने अपने मनपसंद युवक के साथ लव मैरिज किया और फिर फरार हो गई. लव मैरिज के साल भर बाद ही महिला का दिल किसी ओर से लग गया था, उसके बाद महिला अपने दूसरे पति को भी छोड़कर भाग गई. उसके बाद उसके परिवार वालों ने पहले पति के ऊपर दहेज में हत्या का मामला दर्ज करा दिया.

इसके बाद पुलिस ने जांच सही तरीके से नहीं किया और प्रथम दृश्य में पहले पति को दोषी मानकर उसे जेल भेज दिया था. पति के जेल में रहने के बाद हत्या का कोई सबूत नहीं मिला तो बेकसूर पति को जेल से बाहर किया गया. लड़की के गायब होने पर उसके परिवार वालों ने हत्या कर शव को गायब करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया था, मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव का है.

साल 2015 में युगल पासवान के पुत्र कुंदन कुमार ने पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के अंडारी गांव के हरिश्चंद्र पासवान की पुत्री सुधा कुमारी से लव मैरिज शादी की थी. पुत्री के गायब होने पर ससुराल वालों के खिलाफ मृतका के पिता हरिश्चंद्र पासवान ने दहेज हत्या का मामला हिलसा कोर्ट में दर्ज कराया था, थाना ने पति और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं पुलिस ने महिला को आज शनिवार को बरामद करने के बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया. महिला ने कहा कि वह दूसरे पति के साथ ही रहना चाहती है.

महिला को दूसरे पति को सौंप दिया गया

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने महिला को दूसरे पति को सौंप दिया, मगर सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में किस तरह अनुसंधान किया, जो बिना अपराध किए ही एक युवक को जेल जाना पड़ा था. नगरनौसा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला को उसके दूसरे पति के हवाले कर दिया गया है, आगे जांच की जा रही है, पति पर जो आरोप लगा है उसके लिए जांच कर मामले को खत्म करने के लिए सभी कागजात कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar Naxalites: बिहार से नक्सलियों का हो रहा सफाया, अब केवल 8 जिलों तक सीमित है इनकी गतिविधियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget