एक्सप्लोरर

Bihar Naxalites: बिहार से नक्सलियों का हो रहा सफाया, अब केवल 8 जिलों तक सीमित है इनकी गतिविधियां

Bihar Naxalites: आंकड़ों के मुताबिक इस साल नवंबर तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से सुरक्षा बलों ने 120 नक्सलियों को गिरफ्तार किया. गृह विभाग के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के कारण ये संभव हो पाया है.

Bihar Naxalites Wiped Out: बिहार सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ ठोस अभियान के कारण उनकी गतिविधियां प्रदेश के कुल 38 में से केवल आठ जिलों तक सीमित रह गई हैं. प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी चौधरी ने बताया, ‘‘नक्सली गतिविधियां अब बिहार के केवल आठ जिलों तक सीमित रह गई हैं. पहले यह 10 जिलों तक सीमित थीं. ये आठ जिले गया, औरंगाबाद, नवादा, रोहतास, कैमूर, जमुई, मुंगेर और लखीसराय हैं.’’

नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ठोस अभियान

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब राज्य में सुरक्षा बलों के जरिए नक्सलियों के खिलाफ ठोस अभियान के कारण हुआ है. अब वे केवल उन जिलों के जंगली इलाकों में सक्रिय हैं, जो पड़ोसी झारखंड से सटे हुए हैं.’’ उन्होंने बताया कि इस साल नवंबर तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से सुरक्षा बलों ने 120 नक्सलियों को गिरफ्तार किया. चौधरी ने बताया कि इस साल नवंबर तक नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने 24 हथियार, 246 कारतूस, 134 किलोग्राम विस्फोटक, 554 डेटोनेटर और 146 ‘केन बम’ भी बरामद किए हैं. 

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने इस साल विभिन्न मामलों में वांछित 53 नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. वहीं बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार के मुताबिक वर्ष 2024 के दौरान डकैती, चोरी और दंगे के मामलों में पर्याप्त कमी आई है. उन्होंने कहा कि राज्य में डकैती (15.36 प्रतिशत की गिरावट), चोरी (5.93 प्रतिशत) और दंगा (15.82 प्रतिशत) के मामलों में पर्याप्त कमी आई है. 

डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने विभिन्न मामलों में कुल 3,00,526 आरोपियों को गिरफ्तार किया और वर्ष 2024 में तलाशी के दौरान अवैध रूप से खरीदे गए 4861 हथियार, 165 देशी बम, 22,632 कारतूस, 604 डेटोनेटर बरामद किए और 83 अवैध बंदूक कारखानों का भी पता लगाया. अब मुख्य रूप से साइबर अपराध, नशीली दवाओं के खतरे के मामले, निषेध कानून का उल्लंघन, आर्थिक अपराध, संपत्ति से संबंधित अपराध, तस्करी, महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

बिहार के डीजीपी ने क्या कहा?

डीजीपी ने कहा, ‘‘राज्य पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 339.39 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने के 204 प्रस्तावों की भी सिफारिश की है.’’ गृह विभाग के प्रधान सचिव ने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों ने वर्ष 2024 में अब तक 2525 एकड़ से अधिक अफीम की खेती को भी नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, पुलिस ने 2024 (नवंबर तक) में शहर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी के दौरान 52,77,800 जाली भारतीय मुद्रा बरामद की.’’

ये भी पढ़ेंः 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर BJP सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘इंदिरा गांधी के घमंड के कारण...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget