एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में वार्ड पार्षद की बंद कमरे में दोस्तों के साथ सजी थी महफिल, चल रही थी शराब पार्टी और..

Nalanda Liquor Party: वार्ड नंबर छह के वर्तमान वार्ड पार्षद विक्की कुमार सिंह समेत छह लोग शराब पार्टी के साथ-साथ जुआ खेल रहे थे, तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई.

Nalanda Ward Councilor Arrested: बिहार का नालंदा इन दिनों अपने कारनामों के लिए काफी सुर्खियों में है. कुछ दिन पहले ही जुआ खेलते और शराब के साथ जेडीयू नेता व अस्थवां प्रखंड अध्यक्ष सीता राम प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था फिर भी जनप्रतिनिधि शराबबंदी का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं. अब सोहसराय थाना पुलिस ने मंगलवार की बीती रात बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड पार्षद विक्की कुमार सिंह समेत छह लोगों को गिफ्तार किया है.

गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

बताया जाता है कि वार्ड नंबर छह के वर्तमान वार्ड पार्षद विक्की कुमार सिंह समेत सभी छह लोग शराब पार्टी के साथ-साथ जुआ खेल रहे थे, तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई से इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है, क्योंकि जिस जनप्रतिनिधि पर स्थानीय लोगों ने विश्वास कर उन्हें जनता की सेवा के लिए जिताया वही नियम कानून का उल्लंघन करने में जुटे हैं.

मामले गिरफ्तार सभी लोगों को थाना लाया गया है. इनके पास से दस मोबाइल, तास के गद्दी, दो बोतल विदेशी शराब की बोतल और लगभग 16 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है. इलाके में चर्चा है कि वार्ड पार्षद समेत दर्जनों लोग पिछले कई दिनों से शराब और जुआ खेलने का काम करते हैं. रात होने के बाद यह सभी लोग अवैध तरीके से पानी टंकी में बने रूम में आते हैं और शराब पार्टी करते हैं. 

मामले में थाना प्रभारी का क्या है कहना?

इस मामले में सोहसराय थाना प्रभारी राजमणि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले कई दिनों से यह सूचना मिल रही थी. वार्ड पार्षद समेत आधा दर्जन लोग पानी टंकी में बने रूम में जुआ और शराब पार्टी की जाती है, इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को देखकर सभी लोग भागने की कोशिश की, मगर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह सभी शराब पीते है और जुआ खेलते हैं सभी से पूछताछ की जा रही है. वार्ड पार्षद समेत पांच लोग बिहारशरीफ के रहने वाले हैं. वहीं एक युवक कटिहार जिले के रहने वाले है, पुलिस सभी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.  

ये भी पढ़ेंः Bihar News: रोहतास में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget