एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में ट्यूशन पढ़ने गई थी किशोरी, रात तक नहीं लौटी घर, सुबह-सुबह तालाब से मिली बच्ची की लाश

Bihar Crime News: बच्ची भागन बिगहा के मूसेपुर गांव की रहने वाली थी. उसकी सहेली ने बताया कि रिया तालाब की ओर नहाने के लिए गई थी. खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था.

नालंदा: भागन बिगहा ओपी थाना इलाके के मोरा तालाब से गुरुवार (15 जून) की सुबह एक 13 साल की बच्ची का शव मिला. किशोरी का शव पानी के ऊपर देख ग्रामीणों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद शव की पहचान भी हो गई. बच्ची भागन बिगहा के मूसेपुर गांव निवासी रुदल कुमार की पुत्री रिया कुमारी थी. बुधवार की दोपहर घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. अगले दिन सुबह तालाब से उसकी लाश मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया.

बताया जाता है कि ट्यूशन पढ़ने के बाद किशोरी अपनी सहेली के साथ घर के लिए निकली थी. रिया तालाब की तरफ चली गई और बाकी सहेलियां घर चली गईं. शाम तक रिया घर नहीं पहुंची तो परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ. परिजन सहेली से पूछताछ करने गए. एक सहेली ने बताया कि रिया तालाब की ओर नहाने के लिए गई थी. हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी रिया का रात तक पता नहीं चल सका था.

पिता ने कहा- धूप के कारण तालाब में गई होगी नहाने

घटना के संबंध में किशोरी के पिता रुदल कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर तीन बजे बेटी घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. फिर वापस नहीं आई. सहेली से पूछताछ की गई थी. उसने बताया था कि तालाब की तरफ गई है. तालाब की तरफ भी जाकर हमलोगो ने खोजा लेकिन नहीं मिली. सुबह-सुबह जब तालाब से किशोरी का शव बरामद किया गया तो हल्ला होने के बाद पता चला. पिता ने कहा कि धूप रहने के कारण बेटी तालाब में नहाने गई होगी और डूब गई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

भागन बिगहा ओपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तालाब से किशोरी का शव बरामद हुआ जिसकी पहचान हो गई है. पोस्टमार्टम के लिए शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है. परिवार वालों ने बताया कि ट्यूशन पढ़ने गई थी और फिर नहीं लौटी. हालांकि पिता का कहना है कि धूप होने के कारण वह तालाब में नहाने गई होगी और डूब गई होगी. पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Ratnesh Sada Profile: कभी रिक्शा चलाते थे, फिर बने MLA, अब चलाएंगे मंत्रालय, गजब है रत्नेश सदा के संघर्ष की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget