एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में प्राइवेट बैंक के गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मौके से सुसाइड नोट मिला

Muzaffarpur Private Bank Guard Death: गार्ड की पहचान 50 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

मुजफ्फरपुर: देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक प्राइवेट बैंक के गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है. शव मिलने के बाद गुरुवार (28 सितंबर) की दोपहर यह घटना सामने आई. मौके से सुसाइड नोट मिला है. शख्स के शरीर में गोली लगी है. शव को देखने से लग रहा था कि काफी देर पहले ही मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. गार्ड की पहचान 50 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में की गई है.

पड़ोसी ने फोन कर दी शव की जानकारी

मृतक ऋषि कुमार के 11वीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे सौरभ कुमार ने बताया कि उनके पिता की हत्या की गई है. कहा कि उन लोगों का पैतृक आवास देवरिया है. ये लोग मुजफ्फरपुर में रहते हैं. पैतृक घर के बाहर से शव मिला है. गोली लगी हुई थी. उसने बताया कि गुरुवार को पड़ोसी ने फोन किया और बताया कि घर के बाहर उसके पिता का शव पड़ा है. परिजन फोन आने के बाद पहुंचे. शव की सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची. हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा गया है यह सामने अभी नहीं आया है.

बेटे सौरभ कुमार ने कहा कि उनके पिता का जहां से शव बरामद हुआ है वहां कहीं भी खून नहीं गिरा था. जिस जगह पर गोली लगी है वहां रूई लगी हुई थी जिसके आधार पर परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है. कहा जा रहा है कि बुधवार को ही यह घटना हो गई है. बुधवार को ऋषि कुमार अपने गांव गए थे. वह पूरे परिवार के साथ अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया में रहते हैं.

वहीं घटना के संबंध में फिलहाल अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद मामले का खुलासा होगा. हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से मामले की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Murder: मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, बाजार से सामान खरीदकर लौट रहा था, रास्ते में ठांय-ठांय चली गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget