एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री का पत्र लेकर घूमता रहा मरीज, नहीं हुआ पटना AIIMS में इलाज, मुकेश सहनी ने की मदद तो IGIMS में हुआ भर्ती

Patna AIIMS मुजफ्फरपुर के सांसद का पत्र लेकर मरीज के परिजन पटना एम्स पहुंचे थे, लेकिन दिन भर गुहार लगाने के बाद भी मरीज को भर्ती नहीं किया जा सका. इसे लेकर वीआईपी नेता ने हमला बोला है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के विनोद कुमार एक सड़क हादसे में घायल हो गए, उसके बाद उनके परिजनों ने तीन से चार अस्पताल का चक्कर लगाने के बाद भी जब सही इलाज नहीं मिला, तब वे विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पास पहुंचे. इसके बाद पूर्व मंत्री सहनी की मदद के बाद उन्हें पटना के आइजीआइएमएस में भर्ती करवाया गया और तब उनका इलाज शुरू हुआ.

'बिहार में कुशासन की सरकार'

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार में वास्तव में कुशासन की सरकार है. उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद का पत्र लेकर मरीज एम्स पटना में इलाज के लिए भटकता रहा, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई. 

मुजफ्फरपुर के सरैया के मरीज के परिजन मुंद्रिका सहनी ने बताया कि उनके दामाद विनोद कुमार एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे, इसके बाद उन्हें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. यहां से उन्हें एक निजी अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन अत्यधिक खर्च की वजह से यहां अधिक दिन इलाज कराना संभव नहीं था. उसके बाद वे स्थानीय सांसद का पत्र लेकर पटना एम्स पहुंचे, लेकिन दिन भर गुहार लगाने के बाद भी मरीज को भर्ती नहीं कर सके. 

मुकेश सहनी ने की मदद

मुंद्रिका सहनी ने बताया कि इसके बाद वीआईपी के मुकेश सहनी की मदद और पहल के बाद उनके दामाद का इलाज चल रहा है. भगवान चाहा तो वे स्वस्थ हो जाएंगे. इधर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि दुर्घटना हुए 11 दिन हो गए और आज इलाज सही ढंग से शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत प्रदेश में कैसी है, इस घटना से समझा जा सकता है. सही अर्थों में यह सुशासन नहीं, कुशासन की सरकार है.

ये भी पढ़ेंः डीके टैक्स पर नीरज बबलू का तेजस्वी यादव से सीधा सवाल, किसको बताया सबसे झूठा पॉलिटिशियन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट LIVE: प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget