एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'गांधी जी का नाम लेकर गोडसे का...', BJP पर नहीं सीएम नीतीश पर गरजे पप्पू यादव, कह दी बड़ी बात

Pappu Yadav: पटना में गांधी जी के भजन पर हंगामा हुआ. इसे लेकर पप्पू यादव ने बीजेपी पर हमला ना बोलकर नीतीश कुमार को सिधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने चेतावनी भी दी है कि इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी.

Pappu Yadav On CM Nitish: 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पटना में बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के एक भजन को लेकर अपत्ति जताई गई.  गायिका देवी के गए भजन पर बीजेपी के कुछ लोग भड़क गए और गायिका को माफी तक मांगनी पड़ी. अब इस घटना को लेकर सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा है कि आपके सारे सिद्धांत को बीजेपी निगल गई है! हालांकि इस पोस्ट में पप्पू यादव ने बीजेपी को कुछ नहीं कहा. 

पप्पू यादव का सीएम नीतीश पर तंज

सांसद पप्पू यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, "नीतीश जी, गांधी जी का नाम ले गोडसे का शासन मत चलाइए. अब यह दर्शाता है, कैसे आपके सारे सिद्धांत को बीजेपी निगल गई है! मैं बेलगावी कर्नाटक में कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक में शामिल होने आया हूं! लौटकर इस मुद्दे और BPSC परीक्षार्थियों के मसले पर 
फ़ैसलाकुन लड़ाई लड़ेंगे!"

दरअसल भोजपुरी गायिका देवी ने बुधवार को पटना में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का भजन 'रघुपति राघव राजा राम पति तपवन सीता राम, सबको सम्मति दे भगवान' गाया था, जैसे ही भजन शुरू हुआ, बीजेपी के कई लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. उसके बाद गायिका देवी ने इसके लिए खेद जताया, तब जाकर वहां गर्म माहौल शांत हुआ. इस हंगामे का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें साफ दिख रहा है कि लोगों को शांत कराने के लिए बीजेपी को बड़े नेताओं को मंच पर आना पड़ा उन्होंने गायिका के कान में कुछ कहा और फिर 'जय श्री राम के नारे लगे'. उसके बाद दोबारा कार्यक्रम शुरू हुआ. 

इस मामले पर बिहार की राजनीति गर्म

इसे लेकर राजनीति अब तेज हो गई है. लालू यादव ने भी इसे लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. हालांकि पप्पू यादव ने बीजेपी पर हमला ना बोलकर इसके लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने चेतावनी भी दी है कि इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी. पप्पू यादव ने साफ तौर पर सीएम नीतीश पर गोडसे का शासन चलाने का आरोप लगाया है.  

ये भी पढ़ेंः पटना में महात्मा गांधी के भजन 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम' पर भड़के BJP के लोग, भोजपुरी गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget