एक्सप्लोरर

Motihari News: बिहार में 'गुड्डू' से शराब मंगवा रहा था थानेदार, VIRAL हुआ ऑडियो तो भारी पड़ा 'लाल पानी'

Bihar News: मामला मोतिहारी जिले के मलाही थाना का है. थानेदार का ऑडियो वायरल होने के बाद मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस पर संज्ञान लिया. डीएसपी ने जांच की जिसमें मामला सही पाया गया है.

Motihari SHO Suspended: बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन दूसरी ओर अवैध तरीके से इसकी खरीद-बिक्री भी जारी है. शराब पीने वाले तो पी ही रहे हैं लेकिन जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि प्रदेश में हर हाल में शराबबंदी कानून का पालन कराएं वही पुलिस वाले खुद होम डिलीवरी मंगाकर लाल पानी का मजा ले रहे हैं. मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है. मलाही थानाध्यक्ष विनीत कुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें फोन पर शराब को लेकर बातचीत हो रही है. इस पर एसपी ने एक्शन ले लिया है.

नीचे पढ़ें शराब तस्कर और थानेदार में क्या बातचीत हुई

गुड्डू- गुड्डू बोल रहे हैं सर..!
थानेदार- हां बोलो...
गुड्डू- मुशहरी टोला के आगे हरिशकर यादव नहीं है... वहीं पे दारू लेने आए हैं, पैसा हमारे पास कैश नहीं है 200 रुपया...
थानेदार- अंग्रेजी बेचता है कि हिंदी...
गुड्डू- फ्रूटी
थानेदार- फ्रूटी...
गुड्डू- 200 रुपया इसी नंबर पर कर दीजिए न फोन पे...
थानेदार- आके ले ले हमसे...
गुड्डू- इधर आए थे हम... फिर वहां पे कहां पे आएं...
थानेदार- अरे तो फोन-पे तोन-पे हम लोग नहीं न चलाते हैं...
गुड्डू- अब आपके पास आएं...?
थानेदार- आएगा तबे न लेगा...
गुड्डू- कहां थनवे (थाना) पर हैं?
थानेदार- ई केकर नंबर है?
गुड्डू- अब हमारे में रिचार्ज नहीं है किसी-किसी का नंबर लेकर साइड में हट कर फोन कर रहे हैं... अब क्या करें
थानेदार- आओ ले जाओ...
गुड्डू- ठीक है थनवे पर आ रहे हैं... रुमे में रहिए

एसपी ने मलाही थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

ऑडियो वायरल होने के बाद मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस पर संज्ञान लिया. मामले की जांच की जिम्मेदारी अरेराज डीएसपी रंजन कुमार को दी और 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा. सोमवार की शाम डीएसपी ने रिपोर्ट सौंप दी. जांच में वायरल ऑडियो की पुष्टि की गई है. इसके बाद अब मंगलवार (15 अक्टूबर) को एसपी स्वर्ण प्रभात ने मलाही थानाध्यक्ष विनीत कुमार पर एक्शन लेते हुए शराब खरीदने के मामले में निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में कई राउंड फायरिंग, किसी को लगी गोली तो किसी को चोट, 4 लोग जख्मी, क्या है विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget