एक्सप्लोरर

Bihar News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर 4 करोड़ की चरस बरामद, नेपाली नागरिक चढ़ा SSB के हत्थे

Charas Recovered: नेपाल से सटे होने के कारण मोतिहारी जिले में चरस की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है, नेपाली तस्कर इसी रास्ते से होकर गांजा या चरस देश के दूसरे शहरों में पहुंचाते हैं. इ

Charas Recovered In Motihari: भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल थाना क्षेत्र से रविवार (6 अक्टूबर) को 12 किलो 150 ग्राम नेपाली मादक पदार्थ चरस के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर नेपाल के बारा जिला के कलैया थाना क्षेत्र का रहने वाला फुलमान मियां है. वहीं जब्त की गई नेपाली मादक पदार्थ चरस की कीमत  अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार 4 करोड़ बताई जा रही है. पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है. 

एसपी ने दिया था छापेमारी का आदेश

जानकारी के अनुसार नेपाली मादक पदार्थ चरस की सूचना पर मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार के नेर्तृत्व में रक्सौल थाना के साथ एसएसबी 47 बटालियन की एक टीम बना छापेमारी का आदेश दिया. जिसके आलोक में रक्सौल थाना क्षेत्र के बाईपास लक्ष्मीपुर पावर ग्रिड के पास घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें एक नेपाल निवासी फुलमान मियां के पास से 12 किलो 150 ग्राम नेपाली मादक पदार्थ चरस जब्त किया गया है. वहीं चरस जब्ती के साथ नेपाल के नागरिक को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई और चरस तस्कर से पूछताछ की, जिसमें रक्सौल में चरस बेचने की बात सामने आई है.

मोतिहारी में बड़े पैमाने पर होती है तस्करी

बता दें कि नेपाल से सटे होने के कारण मोतिहारी और रक्सौल में चरस की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है, नेपाली तस्कर इसी रास्ते से होकर गांजा या चरस देश के दूसरे शहरों और बिहार के अन्य जिलों में पहुंचाते हैं. इससे पहले 26 सितंबर को भारी मात्रा में गांजा जब्त करने के साथ ही चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया था. जब्त गांजे की खेप दिल्ली-हरियाणा भेजी जानी थी. वहां 'बुआजी' नाम की महिला को इसकी डिलीवरी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही सुगौली रेलवे स्टेशन पर दो तस्करों को पकड़ लिया गया. जब्त हुई 6 किलो 110 ग्राम गांजे की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई थी. 

ये भी पढ़ेंः Madhubani Fire: मधुबनी की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पास खड़ी कई बकरियां और जेसीबी जलकर राख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget