एक्सप्लोरर

अररिया के बाद अब मुंगेर में ASI पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से सिर पर वार, पटना रेफर

Munger News: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर का पूरा मामला है. एएसआई संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं. जमादार से प्रमोशन मिलने के बाद वो एएसआई बने हैं.

Munger News: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को हो रहे दो पक्षों के झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इस घटना में एएसआई संतोष कुमार बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

भभुआ के रहने वाले हैं संतोष कुमार 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भीड़ में एक पक्ष ने संतोष कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं. मौके पर जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी पहुंच गए. संतोष कुमार बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर किया गया. वे हाल में ही जमादार से प्रमोशन मिलने के बाद एएसआई बने हैं. संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं. 

डायल 112 पर थी एएसआई की ड्यूटी

बताया जाता है कि एएसआई संतोष कुमार की डायल 112 पर ड्यूटी कर रहे थे. शुक्रवार की शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं. सूचना पर एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ पहुंचे. इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धारदार हथियार से उनके सिर पर कई बार वार कर दिया.

सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि डायल 112 पर सूचना आई कि नंदलालपुर गांव में मारपीट हो रही है. इसी मामले को सुलझाने के लिए एएसआई संतोष कुमार गए थे. विवाद को सुलझाने के दौरान एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस कारण वो (संतोष कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गए.

बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

एसडीपीओ ने कहा कि एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो पक्षों के विवाद में यह घटना घटी है. इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस नंदलालपुर गांव में कैंप कर रही है.

निजी अस्पताल के चिकित्सक अयूब आलम ने कहा कि तेज हथियार से हमला किया गया है जिस कारण सिर पर कई जगह गहराई से कटने के निशान हैं. गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: सुपौल में एक महिला और 3 लड़कियों की डूबने से मौत, होली खेल कर तालाब में नहाने के दौरान हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget