एक्सप्लोरर

मधुबनी में एक महिला और 3 लड़कियों की डूबने से मौत, होली खेल कर तालाब में नहाने के दौरान हादसा

Madhubani News: घटना को लेकर अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा जा रहा है. साथ ही घटना की छानबीन की जा रही है.

Madhubani News: मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत परजुआर पंचायत के दहिला गांव में देखते ही देखते होली की खुशियां गम में बदल गईं. शुक्रवार को पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. दरअसल गांव के कोनहा चौर में स्थित तालाब सरीखे मटकोरबा में होली खेलकर दोपहर करीब 3 बजे स्नान करने गईं तीन लड़कियों और एक महिला की डूबने से मौत हो गई. मृतक में दो सगी बहनें भी शामिल हैं.

पांव फिसल जाने से गहरे पानी में डूबीं

घटना को लेकर स्थानीय निवासी और मुखिया प्रतिनिधि रंजीत झा ने बताया कि गांव में सभी रंग खेलने में मस्त थे. होली की मस्ती में गांव के सभी लोग डूबे हुए थे. इसी बीच गांव की एक महिला और तीन युवतियां रंग धोने के लिए गांव स्थित कोनहा तालाब में गई थीं. इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं. जब लोगों को जानकारी हुई तो तलाब के पास भीड़ जमा हो गई.

लोगों ने तलाब के पानी में तलाश कर चारों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी. मरने वालों की पहचान चंदा देवी (विवाहिता) उम्र 22 वर्ष, काजल कुमारी उम्र 20 वर्ष दोनों के पिता कांत राय, अनु कुमारी उम्र 20 वर्ष, पिता सिया शरण राय, लाखन कुमारी उम्र 20 वर्ष , पिता कामफू राय के रूप में की गई है. ये सभी गरीब परिवार से आती हैं.

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अरेर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंची. घटना को लेकर छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया.

चार लोगों की मौत से गांव में माहौल गमगीन

इस संबंध में अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा जा रहा है. साथ ही घटना की छानबीन की जा रही है. वहीं घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एक साथ हुई चार लोगों की मौत से होली का उत्साह मातम में बदला गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में होली के दिन जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, नमाजियों ने कि शांति और खुशहाली की दुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget