एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election 2022 Updates: बिहार MLC चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 97 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

Bihar MLC Election 2022 Updates: मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम आरजेडी-लेफ्ट गठबंधन के बीच माना जा रहा है. एनडीए में बीजेपी 12, जेडीयू 11, आरएलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.

Key Events
Bihar MLC Election 2022 Live Updates: Voting on 24 MLC Seats Today Bihar Vidhan Parishad Chunav 4 March 2022 ann Bihar MLC Election 2022 Updates: बिहार MLC चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 97 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट
(सांकेतिक तस्वीर)

Background

Bihar MLC Election 2022 LIVE Updates: बिहार विधानसभा परिषद चुनाव के लिए आज (4 अप्रैल) वोटिंग होनी है. स्थानीय निकाय की 24 सीटों के लिए वोटिंग होगी. सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. सात अप्रैल को सभी 24 सीटों के नतीजे आएंगे. 24 सीटों के लिए कुल 187 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कुल 534 बूथों पर इस बार 1,34,106 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

सहरसा सह मधेपुरा सुपौल निर्वाचन क्षेत्र से सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. भोजपुर सह बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से सबसे कम दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जिलों के प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए बूथों में तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. सभी 24 सीटों के लिए चुनावी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है. 

मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम आरजेडी-लेफ्ट गठबंधन के बीच होगा

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ऑब्जर्वर के रूप में बहाल किया गया है. पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं. पीठासीन अधिकारियों व सुरक्षा बलों की विभिन्न कंपनियों को भी तैनात किया गया. मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम आरजेडी-लेफ्ट गठबंधन के बीच माना जा रहा है. एनडीए में बीजेपी 12, जेडीयू 11, आरएलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.

23 सीटों पर आरजेडी और एक सीट पर सीपीआई लड़ रही है. आरजेडी से कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया. कांग्रेस आठ सीटों पर लड़ रही है. मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी सात एवं चिराग की पार्टी छह सीटों पर लड़ रही है. 

17:09 PM (IST)  •  04 Apr 2022

बिहार एमएलसी चुनाव के लिए मतदान संपन्न

बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. इस बार बंपर वोटिंग हुई है. 97 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया है. प्रदेश के मुजफ्फरपुर में 99.49 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि, चार बजे तक 99.69 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है. 

15:52 PM (IST)  •  04 Apr 2022

सीएम नीतीश के मंत्री की बड़ा दावा

बिहार एमएलसी चुनाव के किए मतदान जारी है. इसी क्रम में दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा किो एनडीए की सरकार ने केंद्र और राज्य में जनप्रतिनिधियों के लिए कई काम किए हैं, इसलिए हम लोगों की जीत पक्की है. विरोधी टिकने वाले नहीं हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget