एक्सप्लोरर

Banka News: पांच महीने से कर रहा था नाबालिग का दुष्कर्म, लड़की के गर्भवती होने पर खुला राज

Banka Crime: बांका में एक नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म करने की खबर है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है.

Minor Girl Raped In Banka: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव से समाज एवं मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हवस के दरिंदे अधेड़ व्यक्ति ने अपने गांव की ही एक 15 वर्षीय नाबालिग से पिछले पांच माह से जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा. इस कुकृत्य से पर्दा तब उठा, जब लड़की गर्भवती हो गई. इधर जैसे ही मामला रजौन थाना पहुंचा पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रजौन थाना की प्रशिक्षु एसआई खुशबू सिंह बांका लेकर चली गई हैं.

चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस मामले की प्राथमिकी पीड़िता के चाचा ने मंगलवार (23 जुलाई) को रजौन थाना में दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश राम को गिरफ्तार कर लिया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि जब लड़की की तबीयत बिगड़ी, तब वह अपने चाचा के पास जाकर डॉक्टर से दिखाने के लिए बोलने लगी. इसके बाद उसे चिकित्सक को दिखाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे गर्भवती बताया.

पीड़िता ने रजौन थाना में बताया है कि गांव के ही नरेश राम नामक अधेड़ उसके साथ फरवरी 2024 से ही लगातार दुष्कर्म कर रहा था, लोक-लज्जा के डर से वह किसी को कुछ नहीं बता रही थी. बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता का देहांत करीब एक वर्ष पूर्व ही हो चुका है. इधर लड़की अपनी सौतेली मां के साथ रहती थी. इस मामले में उसकी सौतेली मां की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि लड़की की सौतेली मां का भी उक्त आरोपी से अवैध संबंध है. इधर रजौन पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि इसके पूर्व भी इसी गांव में ही 27 फरवरी 2023 को एक अन्य अधेड़ ने गांव में बारात देखने आई करीब ढाई वर्षीय एक मासूम बच्ची को बिस्किट का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया था. अब इस नए मामले ने एक बार फिर से समाज व मानवता को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: सिगरेट उधार नहीं देने पर दुकानदार की पिस्टल के बट से की पिटाई, पति को बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget