एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सत्ता से जब लोग हटते हैं तो...', तेजस्वी यादव के ट्रांसफर पोस्टिंग वाले आरोप पर श्रवण कुमार का पलटवार

Shravan Kumar: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव के सा-साथ प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा. कहा कुछ-कुछ बोल कर ये लोग अपने लोगों को खुश करना चाहते हैं, जनता में भ्रम की स्थिति फैलाना चाहते हैं.

Shravan Kumar On Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया था कि ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर पैसा उगाही की जा रही है, इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सत्ता से जब लोग हटते हैं तो इसी तरह का आरोप लगाते हैं और जब सत्ता में चले जाते हैं तो उनके लिए इस तरह का आरोप बेबुनियाद हो जाते हैं. कहीं ना कहीं सत्ता से हटने का मलाल होता है. वही मलाल सता रहा है उनको इसीलिए तरह-तरह की बात बोल रहे हैं, लेकिन उनकी बातों में कोई दम नहीं है.

तेजस्वी पर मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कुछ-कुछ बोल कर ये लोग अपने लोगों को खुश करना चाहते हैं, जनता में भ्रम की स्थिति फैलाना चाहते हैं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार थक चुके हैं, इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि जब नीतीश कुमार के साथ लोग आते हैं, तो ऐसा-ऐसा कसीदा करते हैं कि शायद डिक्शनरी भी फेल हो जाए और जब हटते हैं, इस तरह का मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं कि उससे बड़ा कोई कसीदा ही नहीं है. बिहार और देश की जनता देख रही है कि जब सत्ता में जाते हैं तो क्या बोलते हैं और जब सत्ता से बाहर जाते हैं तो क्या बोलते हैं.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में क्या एनडीए की फिर वापसी होगी इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पूरी तैयारी है. 2025 का चुनाव एनडीए के पक्ष में होगा, जो हमारा गठबंधन है उसके पक्ष में होगा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे बिहार में हमने जो काम किया है उस कारण से हम सरकार बनाएंगे और भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे.

 श्रवण कुमार ने प्रशांत किशोर पर कसा तंज 

प्रशांत किशोर का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और कह रहे हैं कि 2025 में एनडीए का सूपड़ा साफ हो जाएगा. इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आने दीजिए. जब टाइम आएगा तब सब पता चलेगा ढोलक पर जितनी ताल लगनी चाहिए नहीं लगता है, दूसरे ही जगह ताल ठोकते हैं. ठोकने दीजिए जो लोग ताल ठोक रहे हैं. उनको 2025 में पता चल जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः Railway Station Rename: 'जो लोग भेड़ बकरियों...', यूपी के स्टेशन के नाम बदलने पर RJD ने मोदी सरकार पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget