एक्सप्लोरर

बिहार: मंत्री सम्राट चौधरी ने दिया अल्टीमेटम, नपेंगे RTPS काउंटर संचालित नहीं करने वाले पंचायत

मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी बिहार के सभी पंचायत में एक काउंटर खोल रही है . इस ओर हमने लगभग 5 हजार से अधिक का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है. बचे हुए तीन हजार के लिए कार्य प्रगति पर है.

पटना: ग्रामीण इलाकों में लोगों की सहूलियत के लिए बिहार पंचायती राज विभाग की ओर से हर पंचायत में आरटीपीएस काउंटर संचालित करने की योजना बनाई गई है. 15 अगस्त तक सभी पंचायत को आरटीपीएस काउंटर संचालित करने की हिदायत दी गई है. ऐसा नहीं करने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी. इस बाबत विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि विभागीय पत्र भेजकर पंचायतों को हिदायत दी गई है कि 15 अगस्त, 2021 से हर हाल में आरटीपीएस काउंटर का संचालन का काम प्रारंभ होना है.

अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

मंत्री ने बताया कि इस काम के लिए विभाग पंचायतों को फर्नीचर आदि के लिए धनराशि भी उपलब्ध करा चुकी है. ऐसे में 12 अगस्त, 2021 तक विभाग को अपने-अपने पंचायतों की सूचना देना अनिवार्य किया गया है. साथ ही आरटीपीएस काउंटर खोलने का समय 10:00 बजे से 12:30 बजे तक और 2:00 से 5:00 बजे तक निर्धारित है. अब गरीबों और मजदूरों को जाति, आवासीय, आय और अन्य कार्यों के लिए प्रखंड और अनुमंडल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. 

एबीपी से बातचीत में कही थी ये बात

बता दें कि सोमवार को इस संबंध मंत्री सम्राट चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से भी बातचीत की थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार के सभी पंचायत में एक काउंटर खोल रही है . इस ओर हमने लगभग 5 हजार से अधिक का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है. बचे हुए तीन हजार के लिए कार्य प्रगति पर है और हमें उम्मीद है कि 15 अगस्त से पहले इसे भी पूरा कर लिया जाएगा.

उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त से सभी पंचायत में आरटीपीएस काउंटर चले हम इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं. पिछले दो सालों में कोविड की स्थिति भयावह थी और हमे कोविड से संबंधित कार्यों में उन्हें प्रतिनियुक्त करना पड़ा. लेकिन इसबार एक टाइम फ्रेम होगा जिसमें आरटीपीएस काउंटर खुलेगा और हर हालत में उस समय आरटीपीएस काउंटर पर लोगों को उपलब्ध रहना होगा.

यह भी पढ़ें -

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बोले- गठबंधन में कोई 'खटपट' नहीं, विचारधारा का अलग होना स्वाभाविक

बिहार BJP के नेताओं ने पेगासस मामले पर साधी चुप्पी, कहा- केंद्र के मसलों पर टिप्पणी करना सही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget