एक्सप्लोरर

'RJD-कांग्रेस में जल्द होगी टूट, दोनों दलों के नेता BJP के संपर्क में', मंत्री प्रेम कुमार के दावे से पारा बढ़ा

Bihar Assembly Election 2025: प्रेम कुमार ने कहा कि कोई डूबते नाव में थोड़ी न जाएगा. संख्या तो नहीं है लेकिन लोग संपर्क में हैं. लोग जान गए हैं कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी मोड में आ चुकी हैं. राजधानी पटना में गुरुवार (17 अप्रैल) को महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस, आरजेडी, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने हिस्सा लिया. महागठबंधन की बैठक के बाद से एनडीए नेता लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बयान दिया है कि आरजेडी और कांग्रेस में जल्द टूट होगी. दोनों दलों के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं.

'बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है'

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, "कोई डूबती नाव में थोड़ी न जाएगा." जब उनसे पूछा गया कि आरजेडी और कांग्रेस से कितने लोग संपर्क में हैं? इस पर उन्होंने कहा, "संख्या तो नहीं है लेकिन लोग संपर्क में हैं. लोग जान गए हैं कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है. लोगों में ये मैसेज चला गया है. महागठबंधन में भगदड़ की स्थिति है. बड़ी संख्या में लोग एनडीए में भागकर आएंगे. भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी." 

महागठबंधन की बैठक पर सम्राट चौधरी ने भी कसा तंज

इससे पहले गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन की बैठक पर तंज कसा था. कहा था कि वे कितनी बार भी मिल लें, जीतेगा एनडीए ही. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव, 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तीनों चुनावों में एनडीए ने महागठबंधन को हराने का काम किया है. 

इसके साथ ही नीतीश कुमार के नेतृत्व पर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए में कोई कंफ्यूजन नहीं है, हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही रहेंगे. 

यह भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य ने बताया NDA का फुलफॉर्म, नीतीश कुमार का नाम लिए बिना ये क्या कह दिया?

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget