एक्सप्लोरर

रोहिणी आचार्य ने बताया NDA का फुलफॉर्म, नीतीश कुमार का नाम लिए बिना ये क्या कह दिया?

Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने वालों की भीड़ वहां बड़ी भारी है. एक-दूसरी के पीठ में खंजर घोंपने वालों की तलाश जारी है.

Bihar News: बिहार में एनडीए गठबंधन और महागठबंधन के बीच नोकझोंक और बयानबाजी का दौर जारी है. यह बयानबाजी आने वाले समय में और तीखी होगी. एक तरफ 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले ही दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे को घेर भी रहे हैं. इसी कड़ी में आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को एक्स पर पोस्ट कर तंज कसते हुए एनडीए का फुलफॉर्म बताया है और बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "नॉट डिपेंडेबल अलायंस Not Dependable Alliance (NDA) की भी अजब दुश्वारी है, जिसका दिमागी स्क्रू ढीला हो चुका उसको ही आगे कर चुनावी दंगल में उतरने की लाचारी है."

RJD नेता रोहिणी आचार्य आगे लिखती हैं, "मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने वालों की भीड़ वहां बड़ी भारी है. एक-दूसरे के पीठ में खंजर घोंपने के लिए मौके की तलाश जारी है."

चिराग पासवान पर भी बोला था हमला

इससे पहले रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर भी हमला बोला था. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ये खुद को 'जिनका' हनुमान बताते हैं, बिल्कुल 'उनका' ही अनुसरण कर रहे हैं, इनके आराध्य ने अपनी वैवाहिक- स्थिति वर्षों तक छुपाई, उनकी (इनके आराध्य की) डिग्री अभी भी सवालों के घेरे में रहते हुए फर्जी ही साबित होती है. ये ऐसे 'चिराग' हैं जिन पर संगत से गुण होत है संगत से गुण जाय वाली लोकोक्ति बिल्कुल सही साबित होती व बैठती है.

बिहार में विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हो, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर लगातार राजनीतिक हमले कर रही हैं. रोहिणी आचार्य पहले भी अपने बेबाक बयानों और एनडीए विरोधी रुख के लिए जानी जाती रहीं हैं. 2025 के विधानसभा चुनावों में वे भी अपनी पार्टी की बड़ी रणनीतिक आवाज बनकर उभर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Bettiah News: बेतिया में प्रॉपर्टी डीलर सुरेश यादव को मारी गोली, बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकला था पिता

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget