एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार में लालू यादव का कोई महत्व नहीं, 3 महीने पहले...’, मंत्री प्रेम कुमार ने कर दिया बड़ा दावा

Bihar Politics: बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जनता लालू यादव के झांसे में आने वाली नहीं है. बिहार की जनता एनडीए, पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के साथ खड़ी है.

Bihar News: बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा. दरअसल, लालू यादव ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि सही का चुनाव करें, अबकी बार बदलाव करें. जिसको लेकर मंत्री प्रेम कुमार ने पलटवार करते हुए कहा जनता ने लालू यादव को खारिज कर दिया है. अब बिहार में लालू यादव का कोई महत्व नहीं है. तीन महीने पहले बिहार में हुआ उपचुनाव का रिजल्ट ये बताता है कि बिहार की जनता लालू यादव के साथ नहीं जाकर, एनडीए, पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ खड़ी है.

मंत्री ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में हम 174 सीटों पर आगे थे. जो रिजल्ट आ रहे हैं उससे साबित हो रहा है कि जनता नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार के साथ खड़ी है. लालू यादव के राज को बिहार ने 15 साल देख लिया है. उस समय बिहार क्या था गड्ढे का बिहार, अंधेरे का बिहार, जंगलराज और घोटाला, लालू यादव को घोटालों के कारण ही जेल भी जाना पड़ा था.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है. बिहार की जनता चाहती है कि यहां डबल इंजन की सरकार रहे ताकि बिहार का विकास और तेजी से हो, लोगों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था है नीतीश कुमार और NDA के साथ बिहार की जनता खड़ी है.

लालू यादव के ट्वीट पर राजनीति तेज
बता दें कि लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि सही का चुनाव करें, अबकी बार बदलाव करें. एक पथ पर भ्रष्टाचार का गिरने वाला पुल है. बेरोज़गारी है, गरीबी है, पलायन है, अपराध है.कराह रहा अपना बिहार है. दूसरे पथ पर युवाओं के लिए नियुक्ति व रोजगार है, माई-बहिन का मान है, विधवाओं का सम्मान है, बुजुर्गों व दिव्यांगों का सहारा है, 200 यूनिट मुफ्त बिजली से बिल की बचत से रोशन होता घर है, नया बिहार का संकल्प है. राइट टर्न लेगा बिहार, इस बार तेजस्वी सरकार. लालू यादव के इस पोस्ट को लेकर एनडीए गठबंधन के नेताओं द्वारा उन्हें घेरा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: BPSC री-एग्जाम की मांग को लेकर पप्पू यादव का बिहार बंद आज, ओवैसी और चंद्र शेखर की पार्टी ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget