एक्सप्लोरर

Bihar News: 'CMO बीजेपी चला रही', तेजस्वी यादव के तंज पर BJP का आया करारा जवाब

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए से नाराजगी की चर्चा, जो जोरों पर चल रही है. हालांकि इस चर्चा की किसी ने पुष्टि अभी तक नहीं की है. विपक्ष एनडीए पर लगातार निशना साध रहा है.

Mangal Pandey Reply To Tejaswi Yadav: बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है और राजनीति पूरी तरह सरगर्म है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों आमने-सामने बयानबाजी कर रहे हैं. इसकी मुख्य वजह है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए से नाराजगी की चर्चा, जो जोरों पर चल रही है. हालांकि इस चर्चा की किसी ने पुष्टि अभी तक नहीं की है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी सीएमओ नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं, बल्कि पूरी सरकार बीजेपी चल रही है.

Nitin Naveen On Mangal Pandey: तेजस्वी यादव के बयान कि जेडीयू के दो नेता बीजेपी के साथ मिलकर अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं. अब इसको लेकर बीजेपी ने हमला किया है और कहा है कि राबड़ी देवी के शासन को याद करें कि कौन सरकार चलाता था. 2025 में दहाई भी पार नहीं करेंगे. बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी के शब्द क्या है. ये तो वहीं जानें, लेकिन तेजस्वी यादव के माता राबड़ी देवी के समय में जिस तरह रिमोट से सरकार चलती थी इसी तरह वह सोचते हैं. उनको नहीं मालूम है कि लोकतंत्र क्या होता है. जिस पार्टी में लोकतंत्र नहीं है वह क्या हम लोगों को लोकतंत्र की परिभाषा समझाएंगे?

तेजस्वी यादव पर नितिन नवीन का बड़ा हमला 

नितिन नवीन ने कहा कि जिसके परिवार में भी लोकतंत्र नहीं हो वह हमको क्या लोकतंत्र समझाएगा. ना परिवार में लोकतंत्र है, ना पार्टी में लोकतंत्र है, वह तो राजशाही शासन के साथ सोते हैं. जैसा उनको अपनी करनी है. वैसा वह दूसरों के बारे में सोचते हैं. उन्होंने कहा कि 2025 में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और बिहार में एनडीए परचम लहराएगी. डबल इंजन की सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है. नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के विकास के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं. बीजेपी और सभी गठबंधन मिलकर हमलोग सरकार बनाएंगे. मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस पर उन्होंने कहा कि समय आने दीजिए सब क्लियर होगा. नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने भी साधा निशाना

वहीं, बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने कहा कि सब कुछ बहुत बढ़िया से हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चल रहा है. हम लोग अपने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं. बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, विकसित बिहार की ओर बढ़ रहा है, जनता का विश्वास बढ़ रहा है. उपचुनाव में भी जनता ने चारों सीट एनडीए के झोली में डाल दिया तो इन सारे काम से तेजस्वी यादव के पेट में दर्द हो रहा है. उस दर्द की दवा तो उन्हें ही खोजनी पड़ेगी, उनके दर्द की दवा नहीं है. मंगल पांडे ने कहा कि आगे जो 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होगा तो उसके बाद उनका दर्द और ज्यादा बढ़ने वाला है, क्योंकि दहाई में भी आरजेडी पहुंचने वाला नहीं है तो इस तरह की अनरगल बयानबाजी करते रहते हैं.

ये भी पढ़ेंः विवादों से घिरे रहने वाले राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान के अच्छे रहेंगे सीएम से संबंध? JDU ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget