एक्सप्लोरर

'बंद कमरे में क्या बातें हुई कैसे पता...', जयंत राज का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- उनके पास कोई सैटेलाइट थोड़े है

Jayant Raj: चिराग पासवान और नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव ने हमला किया था. इस पर जयंत राज ने कहा कि तेजस्वी के पास कोई सैटेलाइट थोड़े है कि उनको बंद कमरे की बात पता चल गई.

Bihar News: चिराग पासवान पर आरजेडी के जरिए लगाए गए पोस्टर पर जयंत राज ने प्रतिक्रिया दी है. चिराग पासवान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात और पोस्टर को लेकर बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज ने कहा कि तेजस्वी यादव जो सोच रहे हैं वह नहीं होने वाला. इस बार 2025 विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा एनडीए पूरी तरीके से एकजुट है.

जयंत राज का तेजस्वी यादव पर निशना 

चिराग पासवान और नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर तेजस्वी यादव के जरिए सवाल खड़े किए जाने पर कहा कि तेजस्वी यादव के पास कोई सैटेलाइट थोड़े है कि उनको पता चल गया कि बंद कमरे में क्या बातें हुई. बिहार में लगातार युवाओं को नौकरी मिल रही है. अब तक 9 लाख युवाओं को नौकरी मिल चुकी है. 35 लाख का हम लोगों का लक्ष्य है. जल्द ही हम लोग टारगेट तक पहुंच जाएंगे. 

तेजस्वी यादव के जरिए मुख्यमंत्री को लेकर के दिए गए बयान पर कहा कि आरजेडी की परंपरा है. अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं और यही वजह है कि वह लोग कहीं सरकार में नहीं हैं. जितना मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलेंगे उतना मुख्यमंत्री को फायदा होता है. 

वहीं भवन निर्माण विभाग की तरफ से पंचायत में सरकारी भवन को बनाया जा रहा है. इसको लेकर कहा कि लगभग 2100 भवन बनाए जाने हैं और 2000 भवन बन चुका है. वही राजगीर में खेलो इंडिया के लिए भी भवन निर्माण ने स्टेडियम बनाने का काम किया है. 

क्या था आरजेडी का पोस्टर वार?

दरअसल आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी दी है. आरजेडी के पोस्टर में दावा किया गया है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सावधान रहना चाहिए. आरजेडी के इसी बयान पर जयंत राज ने निशना साधा है. 

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी पापुलर फ्रंट ऑफ पाकिस्तान बन गई है', सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर भड़की RJD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget