एक्सप्लोरर

नीतीश के मंत्री का दावा- दलित लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया जा रहा है

बीजेपी नेता जनक राम ने इस तरह की घटनाओं को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि महादलित परिवार के भाई-बहनों पर अत्याचार से समाज में असुरक्षा की भावना भी प्रबल होगी.

पटना: बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता जनक राम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में महादलित समुदाय की लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कर उनका निकाह कराए जाने को लेकर चिंता जतायी है. खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में उन्होंने गोपालगंज और जमुई के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को हाल ही में पत्र लिखकर इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसी तरह का एक अन्य मामला मुजफ्फरपुर जिले में भी प्रकाश में आया है.

जमुई के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को गत चार जून को लिखे पत्र में राम ने चन्द्रदीप थाना अन्तर्गत दीननगर गांव में महादलित समाज की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने, आरोपियों द्वारा पीड़िता के पिता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का जिक्र करते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.

गोपालगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को गत छह जून को लिखे पत्र में राम ने कुचायकोट थाना अंतर्गत खानपट्टी गांव में महादलित समुदाय की एक लड़की का अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक द्वारा शादी करने के इरादे से जबरन अपहरण कर लिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाय ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.

सरकार असहायों को न्याय देने के प्रति कटिबद्ध- जनक राम

बीजेपी नेता जनक राम ने इस तरह की घटनाओं को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि महादलित परिवार के भाई-बहनों पर अत्याचार से समाज में असुरक्षा की भावना भी प्रबल होगी. ऐसी घटना से बाबा साहब आम्बेडकर जी के सोच और सिद्धांतों पर कुठाराघात होगा. मंत्री ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार आम जनों, गरीब, दलितों व असहायों को न्याय देने के प्रति कटिबद्ध है.

उल्लेखनीय है कि गत छह जून को बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी प्रदेश में विगत कुछ दिनों में दलितों पर अल्पसंख्यक समाज द्वारा कथित तौर पर अत्याचार किये जाने की घटनाएं काफी बढ़ जाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रशासन को हर जगह चौकसी की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

बिहारः व्यवस्था के अभाव में कबाड़खाना में बदल गए सिवान के कई थाने, जब्त गाड़ियों की नहीं होती निलामी

बिहारः चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने गई पुलिस पर फायरिंग, हथियार समेत लाखों के सामान के साथ 6 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget