एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुशील कुमार मोदी ने मांगे इन सवालों के जवाब, कहा- 'ललन सिंह को हमसे...'

Sushil Kumar Modi: सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव के दबाव में कुछ जातियों की संख्या बढ़ा दी गई. इन्हें कोई जातीय गणना से मतलब नहीं है. इसके नाम पर देश और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं.

पटना: बिहार में एक बार फिर जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट (Caste Survey Report) में जारी किए गए आंकड़ों पर बहस छिड़ गई है. बीजेपी किसी जाति की संख्या बढ़ाने तो किसी जाति की संख्या घटाने का आरोप लगा रही है. रविवार (05 नवंबर) को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा था कि जो आंकड़े जारी किए गए हैं वो 100 फीसद सही हैं. अब सोमवार (06 नवंबर) को पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने ललन सिंह से कुछ सवालों के जवाब मांगे.

'जातीय गणना के नाम पर देश को बांट रहे हैं'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ललन सिंह को हमसे सवाल पूछने से पहले जिस गठबंधन में वो हैं उसके नेताओं से पूछना चाहिए कि आज तक उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय गणना क्यों करवाई? जब चुनाव नजदीक आया और चुनाव का एलान हो गया तब कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में कराएंगे. इन्हें कोई जातीय गणना से मतलब नहीं है. इसके नाम पर देश और समाज को बांटने का काम कर रहे हैं.

सुशील मोदी बोले- लालू के दबाव में बढ़ाई गई संख्या

बीजेपी नेता ने कहा कि अमित शाह ने ठीक कहा है कि यादव और मुस्लिम की संख्या बढ़ा दी गई है. 1931 में जातीय गणना हुई थी. उस समय बिहार में 12.7 प्रतिशत यादव थे. उनकी संख्या बढ़कर 14.3 हो गई. 1931 में बिहार में मुसलमानों की जनसंख्या 14.6 प्रतिशत थी जो बढ़कर 17.7 प्रतिशत हो गई है. लालू यादव के दबाव में कुछ जातियों की संख्या बढ़ा दी गई.

सुशील मोदी ने कहा, "जो अतिपिछड़ा समाज है जिसको आप कह रहे हैं कि 36 प्रतिशत है, वो इससे काफी ज्यादा है. आज बिंद, नोनिया, मल्लाह, बेलदार, वैश्य, चंद्रवंशी सारी जातियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है. सब लोग कह रहे हैं कि हमारी संख्या को जानबूझकर कम करके बताया गया है. हम तो जातीय सर्वेक्षण कराने के पक्ष में थे. हमारी सरकार का ये निर्णय है, लेकिन आपने तो अतिपिछड़ों की हकमारी की है. इन्हें धोखा दिया है. इसका जवाब ललन सिंह दें कि इन वर्गों की संख्या कैसे घट गई."

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'हकबका गए हैं...', अमित शाह के आरोपों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार की जाति पर क्या बोल गए तेजस्वी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget