एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: RJD ने सीवान सीट से नहीं उतारा प्रत्याशी, सियासी खेल के पीछे क्या है प्लान?

Lok Sabha Elections 2024: सीवान से 1957 में पहली बार झूलन सिन्हा सांसद बने थे. यह सीट चर्चा में तब आई जब यहां से शहाबुद्दीन सांसद बने थे. उनकी पत्नी हिना शहाब तीन बार आरजेडी से चुनाव लड़ चुकी हैं.

RJD Candidate List: आरजेडी ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 22 पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. बीते मंगलवार (09 अप्रैल) को इसकी लिस्ट जारी कर दी गई. महागठबंधन में आरजेडी के कोटे में 23 सीटें हैं लेकिन पार्टी ने सिर्फ 22 पर ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है जबकि एक सीट सीवान को छोड़ दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सीवान सीट को लेकर क्या आरजेडी कुछ अलग सोच रही है?

दरअसल, सीवान पहले सारण जिले का अनुमंडल हुआ करता था. 1972 में सारण से अलग होकर सीवान जिला बना. सीवान से 1957 में पहली बार झूलन सिन्हा सांसद बने थे. यह सीट चर्चा में तब आई जब यहां से शहाबुद्दीन सांसद बने थे. पूर्व दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन चार बार इस सीट सांसद रह चुके हैं. उनकी पत्नी हिना शहाब यहां से तीन बार आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ीं लेकिन हर बार हार गईं. दो बार ओमप्रकाश यादव ने तो एक बार कविता सिंह ने उन्हें हराया है.

हिना शहाब को टिकट देने की हो रही चर्चा

अब सियासी गलियारे में चर्चा है कि आरजेडी इस सीट को फिर से हिना शहाब को दे सकती है. सूत्रों की मानें तो इसको लेकर अंदरखाने में चर्चा हो रही है. ऐसे में यह एक वजह हो सकती है कि आरजेडी ने सीवान से अभी किसी प्रत्याशी को फाइनल नहीं किया है. हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. वह लगातार क्षेत्र में जा रही हैं. आरजेडी के खिलाफ बयान भी दे रही हैं.

सीवान सीट एनडीए में जेडीयू के खाते में गई है. जेडीयू ने इस सीट से विजय लक्ष्मी को प्रत्याशी बनाया है. वह पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी हैं. अभी जेडीयू से कविता सिंह सांसद हैं.

बता दें कि बिहार में महागठबंधन के बीच सीट बंटवारा हो चुका है. 40 लोकसभा सीट में से 26 आरजेडी, कांग्रेस नौ और वाम दल को पांच सीट दी गई है. हालांकि पिछले सप्ताह आरजेडी ने बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी के साथ समझौता कर उनकी विकासशील इंसान पार्टी को अपने हिस्से की तीन सीटें दी. बिहार की 40 लोकसभा सीट पर मतदान सात चरणों में 19, 26 अप्रैल, सात, 13, 20, 25 मई और एक जून को होगा.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: बिहार में परिवारवाद की राजनीति! टिकट बंटवारे में कौन किससे आगे? देखिए लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget