एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Election 2024: 'बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीतेगा NDA?' रामदास अठावले का दावा

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा जनता ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार पीएम बनाने का फैसला कर लिया है. BJP और नीतीश कुमार दोनों एक साथ आ गए हैं.

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को पांच सीटों पर मतदान होना है. इसमें एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों में आमने-सामने का मुकाबला है. इस बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार (23 अप्रैल) को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगा.

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है. बीजेपी और नीतीश कुमार दोनों एक साथ आ गए हैं. अब राजग बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगा. 

'बिहार से मेरा गहरा संबंध है'
वहीं पत्रकारों से बातचीत में रामदास आठवले ने पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि बिहार से मेरा गहरा संबंध है, क्योंकि बिहार के बहुत सारे लोग मुंबई में रहते हैं और उनकी रक्षा करना हमारा काम है. उन्होंने कहा कि एनडीए अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहा है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने 400 पार का नारा दिया है. 

पिछले 10 सालों में विकास के बहुत सारे काम हुए हैं. हमारी पार्टी बिहार में पूरी तरीके से मजबूत नहीं है, लेकिन हमने बिहार की 40 सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी का सपोर्ट एनडीए को देने का फैसला किया है. 2019 में जिस तरह से हम लोगों ने 40 में से 39 सीट जीती थी इस बार सभी 40 सीटें जीतेंगे.

दूसरे चरण में इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला
बता दें 26 अप्रैल को बांका, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया और किशनगंज में मतदान होंगें. इन सीटों के लिए अब प्रचार का समय भी खत्म हो रहा है, इसलिए सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. इन पांचों सीट पर एनडीए की ओर से जेडीयू के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

वहीं महागठबंधन से आरजेडी के दो और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी चुनावी दंगल में होंगे. जबकि पूर्णिया में पप्पू यादव तो किशनगंज में ओवैसी की एआईएमआईएम के उम्मीदवार मुकाबला को त्रिकोणीय बना दिए हैं.

ये भी पढे़ं: Pawan Singh Exclusive: आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के पीछे क्या है वजह? पहली बार बोले पवन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget