एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: दूसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर आज से थम जाएगा प्रचार, मैदान में कितने प्रत्याशी? जानें

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए कुल 5436 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Lok Sabha Chunav 2024: बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर आज बुधवार (24 अप्रैल) शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा. दूसरे चरण के तहत पांच सीट किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके लिए आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा. शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में 50 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें से तीन महिलाएं जबकि 47 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

16 प्रत्याशी निर्दलीय हैं. पांच प्रत्याशी जेडीयू से हैं जबकि कांग्रेस से तीन और आरजेडी से दो प्रत्याशी हैं. बहुजन समाज पार्टी पार्टी से चार प्रत्याशी मैदान में हैं. 20 ऐसे प्रत्याशी हैं जो छोटे दल से नाता रखते हैं. दूसरे चरण में एनडीए की ओर से सभी पांच सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी मैदान में हैं. इंडिया गठबंधन से कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. पूर्णिया और बांका लोकसभा क्षेत्र से आरजेडी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन और एनडीए में सीधी टक्कर मानी जा रही है. हालांकि पूर्णिया में पप्पू यादव को लेकर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.

वोटर्स के बारे में जानिए

चुनाव आयोग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में कुल 93,96,298 मतदाता हैं. इनमें 48,81,437 पुरुष मतदाता हैं जबकि 45,14,555 महिलाएं हैं. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 306 है. इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1,37,773 है. 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20,86,853 है. 100 साल से ऊपर के 2379 मतदाता हैं. पांच लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक भागलपुर में 1983031 मतदाता हैं. सबसे कम किशनगंज में 1829994 मतदाता हैं.

पांच लोकसभा सीट के लिए बनाए गए 5436 मतदान केंद्र

बताया जाता है कि इन सभी पांच सीटों के लिए कुल 5436 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में 4878 मतदान केंद्र हैं जबकि शहरी क्षेत्र में 558 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. किशनगंज में 1007, कटिहार में 1025, पूर्णिया में 983, भागलपुर में 1072 और बांका में 1349 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh Exclusive: आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के पीछे क्या है वजह? पहली बार बोले पवन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget