एक्सप्लोरर

बिहार लोकसभा उपचुनाव: पिता की सीट पर बेटे को बनाया गया उम्मीदवार, जेडीयू की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

सुनील कुमार जेडीयू के दिवंगत सांसद बैजनाथ महतो के पुत्र हैं. बैजनाथ महतो के निधन से वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट खाली हो गई थी.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही बिहार में वाल्मीकिनगर सीट पर लोकसभा उप चुनाव होना है. ऐसे में वाल्मिकी नगर सीट के लिए एनडीए ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. एनडीए घटक दल जेडीयू के नेता सुनील कुमार कुशवाहा इस सीट से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि सुनील कुमार जेडीयू के दिवंगत सांसद बैजनाथ महतो के पुत्र हैं. बैजनाथ महतो के निधन से वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट खाली हो गई थी.

बता दें कि वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर 7 नवंबर को मतदान होगा और 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. मालूम हो कि बिहार के एक लोकसभा सीट के साथ ही देश के अन्य राज्यों के 56 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होगा.

13 अक्टूबर को जारी होगा नोटिफिकेशन

मालूम हो कि वाल्मीकिनगर सीट से जेडीयू के कद्दावर नेता बैजनाथ प्रसाद महतो सांसद थे, लेकिन 20 फरवरी, 2020 में उनकी मौत हो गई जिसके बाद यह सीट खाली है. ऐसे में इस सीट पर चुनाव होना है. इस सीट के लिए 13 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा. 23 अक्टूबर तक नामांकन वपास लिया जा सकता है.

कांग्रेस उम्मीदवार को दी थी मात

बता दें कि वाल्मीकिनगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की. महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाशवत केदार को 2,48,044 मत प्राप्त हुए थे.

बगहा नाम से जानी जाती थी सीट

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में आता है. यह इलाका नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में पड़ता है. 2002 के परिसीमन के बाद साल 2008 में पहली बार ये लोकसभा सीट अस्तित्व में आई. इससे पहले ये सीट बगहा के नाम से जानी जाती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget