एक्सप्लोरर

बिहार: गाइडलाइंस को दिखाया 'ठेंगा', लॉकडाउन में ऑर्केस्ट्रा का किया आयोजन, पूरी रात लगे ठुमके

इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

नवादा: बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन लगाने का एलान किया है. लॉकडाउन की अवधि में होने वाली शादियों में अधिक से अधिक 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति है. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. शादी में ज्यादा लोगों को बुलाने के साथ ही वे ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन करवा रहे हैं, जिससे अतिरिक्त भीड़ लग रही है.

तिलक समारोह में ऑर्केस्ट्रा का किया आयोजन

ताजा मामला बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के हथियारी गांव का है, जहां 17 मई की रात तिलक समारोह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया. इस दौरान पूरी रात बार-बालाओं ने ठुमके लगाए. इधर, बार बालाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. इस दौरान न तो किसी के चेहरे पर मास्क दिखा और ना ही लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग. ग्रामीणों की मानें तो जिस जगह ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, वहां से थाने की दूरी महज पांच किलोमीटर है, इसके बावाजूद प्रशासन सोता रहा. 

एसडीपीओ ने कही कार्रवाई की बात

इस संबंध में जब एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. चाहे कोई भी हो कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है.

बता दें कि ये कोई पहली घटना नहीं है. लॉकडाउन के दौरान रोजाना ऐसी खबरें सामने आ रही हैं. बीते दिनों बिहार के गया, मुंगेर, आरा और सिवान से लॉकडाउन के दौरान ऑर्केस्ट्रा कराने का मामला प्रकाश में आया था. ऐसे में सवाल उठता है कि प्रशासन जो दिन में बड़ी मुस्तैदी से सड़कों पर लॉकडाउन का पालन कराते दिखता है, उसे रात को क्या हो जाता है? बहरहाल वजह चाहे जो भी कोरोना काल में अनदेखी सही नहीं है. पुलिस को इससे निपटने के लिए कदम उठाना चाहिए.

यह भी पढ़ें -

मुख्यमंत्री के सामने इमेज मैनेजमेंट के लिए लोगों को ट्रेनिंग देते दिखे अधिकारी, सिखाया- कहिएगा सब 'अच्छा' है

Bihar Lockdown: लॉकडाउन का पालन कराना पड़ा महंगा, लोगों ने ट्रैफिक ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget