एक्सप्लोरर

Bihar Lockdown Restrictions: दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव, अब शादियों में 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल

बिहार में लॉकडाउन लगाया गया उसके कुछ ही दिनों के बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है. इसको देखते हुए 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. वहीं, तारीख बढ़ाने के साथ ही कुछ नियमों में बदलाव भी किए गए हैं.

पटनाः बिहार में लगे लॉकडाउन को अब 25 मई तक बढ़ा दिया गया है. गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सहयोगी मंत्री और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई. बिहार में लगे लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव भी दिख रहा है. इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों तक यानी 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही अब फिर से कुछ नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं. दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किए गए हैं. वहीं, अब शादियों में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. पहले की तरह डीजे और बैंड-बाजा पर प्रतिबंध रहेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक व क्राईसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह सारे निर्णय लिए गए.

मरीज के अटेंडेंट के लिए खुलेगा सामुदायिक किचन

अब लॉकडाउन के बढ़ाए जाने के बाद फिर से कुछ नियमों में बदलाव किए जाए रहे हैं. 25 मई तक बढ़े लॉकडाउन में दुकानों के खुलने का समय शहरी इलाकों में सुबह के 6 बजे से 10 बजे सुबह तक रहेगा. वहीं, ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. वहीं, सरकारी कोविड अस्पतालों में मरीज के अटेंडेंट के लिए सामुदायिक किचन खोला जाएगा. किसानों के लिए बीज एवं खाद की दुकानें सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुलेंगी. लीची और आम के पेटी बनाने के लिए सीमित संख्या में आरा मिलों को खोलने की अनुमति दी गई है.

गुरुवार को बिहार में कोविड-19 के 7,752 केस आए

बिहार में लॉकडाउन लगाया गया उसके कुछ ही दिनों के बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने लगी है. वहीं जांच की संख्या को भी हर दिन एक लाख के ऊपर ही रखा गया है. बिहार में कोरोना पॉजिटिव दर घटकर आठ फीसद तक पहुंचा. गुरुवार को बिहार में कोविड-19 के 7,752 केस आए.

यह भी पढ़ें- 

ABP Exclusive: वीरपुर जाने के बाद पप्पू यादव ने व्यवस्था पर लगाए थे गंभीर आरोप, जानें क्या बोले जेल IG

तीन विधायकों के साथ सिवान पहुंचे तेज प्रताप, घंटों बंद कमरे में बैठ कर बातें कीं; कहा- हम एक खून हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget