एक्सप्लोरर

Bihar Liquor Ban: बिहार में DM का ड्राइवर भी शराब पीकर चलाता है गाड़ी, तीन लोग नशे में पकड़े गए

Jehanabad News: एक कार पर सवार होकर चार लोग अरवल जिले के करपी से जहानाबाद तेज रफ्तार में आ रहे थे. ऊंटा मोड़ के पास गाड़ी नाले में फंस गई. इसके बाद मामला पता चला.

जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा मोड़ के पास से गुरुवार की रात पुलिस ने शराब के नशे में डीएम के ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में अरवल डीएम के ड्राइवर के अलावा पूर्व प्रमुख का पति और एक मुखिया भी शामिल है. पुलिस सबको थाना ले गई. पूछताछ के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि की गई. हालांकि चार लोगों में एक करपी ब्लॉक का कर्मचारी मनोज कुमार भी था लेकिन उसने शराब नहीं पी थी. गाड़ी अरवल डीएम का ड्राइवर ही चला रहा था.

कैसे पता चला?

एक कार पर सवार होकर चार लोग अरवल जिले के करपी से जहानाबाद तेज रफ्तार में आ रहे थे. नाका नंबर एक के पास चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया. अनियंत्रित होने के बाद भी चालक कार को लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ऊंटा मोड़ के पास नाले में गाड़ी फंस गई. इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पता चला कि कार सवार चार लोगों में तीन ने शराब पी रखी है. इनके पास से एक बोतल देसी शराब भी मिली.

इसके बाद पुलिस सबको पकड़ कर थाना ले गई. यहां सबने थोड़ा हंगामा भी किया. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि लग रहा था कि वे किसी घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं. पकड़े गए लोगों में अरवल डीएम के ड्राइवर का नाम शैलेश कुमार, कयाल पंचायत के मुखिया का नाम निशांत शर्मा और करपी ब्लॉक के बड़ा बाबू का नाम मनोज कुमार सिंह बताया गया है.

नगर थानाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि ऊंटा मोड़ के समीप शराब के नशे में धुत ये लोग काफी तेजी से जा रहे थे. पुलिस ने इन्हें नशे में धुत पाया. जब इन लोगों को हिरासत में लेने का प्रयास किया गया तो सबने भागना चाहा. कार नाले में फंस गई और पुलिस ने सबको हिरासत में ले लिया. पूछताछ और जांच के बाद शराब की पुष्टि हुई है. पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- Gopalganj Crime News: गोपालगंज में मुखिया की हत्या, अपराधियों ने मुंह में मारी गोली, मौत के बाद बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget