एक्सप्लोरर

Bihar: बिहार विधानसभा में मार्शलों ने AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को निकाला बाहर, जानें वजह

Bihar News: बिहार विधानसभा में AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को मार्शलों द्वारा बाहर निकालने पर हंगामा हो गया. हंगामे के बीच अध्यक्ष ने विधायक अख्तरुल ईमान को बार-बार आसंदी के पास आने पर फटकार लगाई.

Bihar Legislative Assembly: बिहार विधानसभा में बुधवार को तब हंगामा हुआ जब विपक्षी सदस्यों के कानून-व्यवस्था, सांप्रदायिकता और बाढ़ को लेकर व्यवधान करने पर एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान को मार्शलों द्वारा बाहर निकाला गया. विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने पर इन सदस्यों द्वारा उनके कार्य स्थगन प्रस्तावों को तुरंत लिये जाने की मांग की गई.

जदयू नेता की हत्या की जांच की मांग

उन्होंने अन्य बातों के अलावा पटना के दानापुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एक नेता की हत्या की सीबीआई से जांच और भोजपुर जिले में 1857 के विद्रोह के नायक वीर कुंवर सिंह के वंशज की रहस्यमयी मौत की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किए थे. सिंह के परिवार के सदस्यों ने मशहूर शासक के ऐतिहासिक किले की देखरेख करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर ‘‘पिटाई’’ करने का आरोप लगाया है.

IIT Patna Admissions 2022: आईआईटी पटना में पीएचडी और एमटेक कोर्सेस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख से पहले करें अप्लाई

प्रस्तावों को ठुकराने पर हंगामा

हालांकि विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदस्यों से उचित समय पर मामले को उठाने को कहा. प्रश्नकाल के बाद इन विपक्षी सदस्यों के कार्य स्थगन प्रस्तावों को ठुकरा दिये जाने पर सदन में हंगामा शुरू हो गया. इन सदस्यों के आसंदी (वेल) के पास आ जाने पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और उनसे अपनी सीटों पर लौटने और संक्षेप में अपनी बात रखने के लिए कहा.

सीएम को लेकर कही गई ये बात

भाकपा माले के महबूब आलम, कांग्रेस के अरुण शंकर सिंह और राजद के मुकेश रौशन ने उपरोक्त हत्या के मामलों की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि ये वारदातें राज्य में खराब कानून व्यवस्था को दर्शाते हैं जहां मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं.

विपक्षी सदस्यों ने गिरिराज पर साधा निशाना

विपक्षी सदस्यों ने गिरिराज सिंह के ‘‘द्वेषपूर्ण बयान’’ पर भी चिंता व्यक्त की जो अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में बार-बार ‘‘हिंदुओं के उत्पीड़न’’ और स्थानीय प्रशासन पर ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं.

अध्यक्ष ने लिया एक्शन

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान को बार-बार वेल के पास आने के लिए फटकार लगाई और अनियंत्रित सदस्य को ले जाने वाले मार्शलों को बुलाया. बाद में अध्यक्ष ने राजद के मुख्य सचेतक ललित यादव द्वारा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विधायक की ओर से खेद व्यक्त करने के बाद बुधवार दिन के बाकी समय के लिए ईमान को निलंबित करने के अपने आदेश को रद्द कर दिया. अध्यक्ष ने कहा कि ईमान भोजनावकाश के बाद के सत्र में सदन में शामिल हो सकते हैं.

विरोधस्वरूप सदन परिसर में धरने पर बैठे

इस बीच एआईएमआईएम की बिहार इकाई के प्रमुख ईमान अपनी पार्टी के अन्य विधायकों के साथ विरोधस्वरूप सदन परिसर में धरने पर बैठ गए. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उन मुद्दों पर कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया था जो विशेष रूप से मेरे बाढ़ प्रभावित सीमांचल क्षेत्र को प्रभावित करते हैं. मैं चाहता था मेरी आवाज सुनी जाए क्योंकि अब सत्र समाप्त होने वाला है. मैं इस बात से दुखी हूं कि मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया. हालांकि सदस्यों का वेल के पास जाना कोई नई बात नहीं है.’’

ये भी पढ़ें-

चिराग से बंगला खाली कराने के लिए पहुंची टीम, पिता रामविलास पासवान को किया गया था आवंटित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget