एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा में भिड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता, जमकर की हाथापाई और गाली गलौज, जानें- क्यूं?

'शराब' शब्द मात्र से सत्ता पक्ष के नेता इस कदर बौखलाए की उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता वेल में उतर गए और एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगे.

पटना: बिहार विधानसभा में शनिवार को बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान जो हुआ उसने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तारतार कर दिया. 'शराब' शब्द मात्र से सत्ता पक्ष के नेता इस कदर बौखलाए की उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता वेल में उतर गए और एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगे. इस दौरान अमर्यादित बयानों और गाली गलौज का दौर चला. नेताओं के बीच के तनाव को बढ़ता देख विधानसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल को बीच बचाव के लिए आना पड़ा, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद नेताओं को शांत कराया गया.

तेजस्वी ने उठाया था रामसूरत राय का मुद्दा

दरसअल, बिहार विधानसभा में बजट सत्र के 14वें दिन की कार्यवाही हंगामेदार रही. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय के शराब मामले में संलिप्ति का मुद्दा सदन में उठाया और सरकार से उन्हें बर्खास्त करने की मांग. वो तथ्यों के साथ अपनी बातों को रख ही रहे थे कि बीजेपी नेता और मंत्री अपनी पार्टी के मंत्री के बचाव में उतर गए. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के बावजूद नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया. ऐसे में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सदन के पहले पाली की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष के नेताओं के व्यवहार से नाराज नेता प्रतिपक्ष ने विपक्ष के विधायकों के साथ राज भवन मार्च शुरू कर दिया. उन्होंने राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपी, जिसमें उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं की शिकायत की.

शराब बोलते हुए सत्ता पक्ष के नेताओं ने किया हंगामा

विवादों के बीच सदन के दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू की गई. नेता प्रतिपक्ष स्वास्थ्य विभाग के बजट पर बोलने खड़े हुए. वो स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बातें कर भी रहे थे. इसी दौरान उन्होंने केवल एक शब्द शराब कही. उन्होंने ना तो किसी का नाम लिया था और ना ही कोई और बात कही थी. लेकिन उनके शराब बोलते हुए सत्ता पक्ष के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया.

हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी और आसन से उठकर चले गए. लेकिन उनके जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता आमने सामने आ गए. इस दौरान दोनों पक्ष के नेताओं के बीच मारपीट जैसी स्थिति हो गयी, जिसके बाद मार्शल ने नेताओं को शांत कराया.

विधानसभा अध्यक्ष ने की घटना की निंदा

नेताओं के बैठने के बाद एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू की गई. कार्यवाही के शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में जो हुआ उससे मैं दुखी हूं. आज की घटना ने सदन को लज्जित किया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष मर्यादा का ख्याल रखें. आपसे आग्रह है कि नियम के अनुसार काम करें. वहीं, जिस दल के सदस्यों ने वेल में हंगामा किया है, उनके दलीय नेता उन्हें नियमवाली समझा दें, नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. सदन पूर्व की तरह नहीं चलेगा. सदन की मर्यादा से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं होगा.

यह भी पढ़ें -

RLSP की फाइनल बैठक से पहले वशिष्ठ नारायण सिंह ने की उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ, कही ये बात कौन हैं मंत्री रामसूरत राय जिनको लेकर बिहार में मचा है बवाल? यहां जानें- CM नीतीश के मंत्री से जुड़ी हर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget