एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: किसी का नाम पंकू तो किसी का चिंटू और काजू, NEET पेपर लीक में गिरफ्तार 6 और आरोपियों को जानें

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में पटना पुलिस ने 13 लोगों को गिफ्तार किया था, जिन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं. अब इस मामले में 6 और आरोपियों के झारखंड के देवघर से पकड़ा गया है,

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक का मामला अब काफी तूल पकड़ चुका है. इस मामले में बिहार और झारंखड के कई पेपर लीक माफियाओं का नाम सामने आया है. इस मामले में पटना पुलिस ने 13 लोगों को गिफ्तार किया था, जिन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं. अब इस मामले में 6 और आरोपियों के झारखंड के देवघर से पकड़ा गया है, जिनके नाम भी अजीब है. किसी का नाम पंकू तो किसा का नाम काजू तो कोई चिंटू है. इसके अलावा तीन और नाम परमजीत सिंह, अजीत कुमार, और राजीव कुमार हैं. यह सभी नालंदा के रहने वाले हैं.

 न्यायालय में पेश करेगी ओईयू

जानाकरी के मुताबिक इनको देवघर में एम्स के बगल के मकान से गिरफ्तार किया गया है, अब आर्थिक अपराध इकाई इन्हें पटना के न्यायालय में पेश कर सकती है. पेश करने के बाद EOU न्यायालय से उनकी रिमांड पर मांग सकती है. फिलहाल इन सबसे पूछता चल रही है. इससे पहले बिहार से ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन को शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तलब किया गया था. क्योंकि इस मामले में ईओयू की टीम ही जांच कर रही है. खबर है कि टीम ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय को अपनी जांच की पूरी रिपोर्ट सौंप दी है. 

इस मामले में एनटीए पर आरोप भी लगा कि वो बिहार की ओईयू की टीम को जांच में सहयोग नहीं कर रही है. इसके बाद बड़े पैमाने पर देश भर में विरोध भी हुआ, विपक्ष ने भी लगातर इस मामले में सरकार को घेरा. तब जाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय भी एक्शन में आया और पूरी जामकारी मांगी. अब इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच होने की उम्मीद है. पहले ही इस परीक्षा में 100 प्रतिशत मार्क्स आने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद जांच के आदेश दिए. 

नीट मामले पर बिहार में जोरदार प्रदर्शन 

वहीं मामले को लेकर पूरे देश और बिहार में भी जोरदार प्रदर्शन चल रहा है. बिहार में सांसद पप्पू यादव के कार्यकर्ता छात्र समर्थ सड़क पर भैंस के साथ प्रदर्शन करते हुए नजर आए. छत्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तसवीर को भैंस पर चिपका कर धर्मेंद्र प्रधान को भैंस बताया है, छत्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ छात्रों में आक्रोश है और इस प्रदर्शन के जरिए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. वह इस परीक्षा को फिर से करने की बात भी कह रहे हैं. छात्रों ने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई से जांच हो EOU पर हम लोगों को भरोसा नहीं है.

ये भी पढ़ेंः NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले से जुड़ी बड़ी खबर, EOU को NTA ने दिया ओरिजिनल प्रश्न पत्र, रद्द होगी परीक्षा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget