एक्सप्लोरर

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का भड़काऊ बयान, 'मुसलमानों के खून से नरेंद्र मोदी…'

Bihar News: वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम संगठनों की नाराजगी जारी है. किशनगंज में 20 अप्रैल को बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन की तैयारी चल रही है.

Bihar Politics: वक्फ संशोधन कानून वापस लेने की मांग को लेकर मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है. 20 अप्रैल को जिला मुख्यालय में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन को लेकर तैयारी चल रही है. इससे पहले अलग-अलग प्रखंडों में सभा एवं विरोध मार्च का आयोजन कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गोलबंद किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार (14 अप्रैल, 2025) को बहादुरगंज प्रखंड में विभिन्न राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों ने इस कानून के खिलाफ अपना विरोध जताया. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लेकर भड़काऊ बयान दे दिया.

प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि मुसलमानों के खून से नरेंद्र मोदी होली खेलना चाहते हैं. भरी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जब हमारे युवा मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं तो उन्हें आतंकवादी करार दिया जाता है और जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है.

गोधरा कांड से लेकर बिलकिस बानो तक का जिक्र

अख्तरुल ईमान ने कहा कि बाबरी मस्जिद तोड़ने के बाद बीजेपी 288 सीटों पर पहुंची इसलिए वो समझ रही है कि अच्छा काम करने से वो नहीं जीतेगी. अख्तरुल ईमान ने गोधरा कांड का भी जिक्र किया. कहा कि मुसलमानों की बेटियों का इज्जत उसकी मां के सामने लूटा गया. दूध पीते बच्चों को आग के अंगारों में फेंक दिया गया. अख्तरुल ईमान ने बिलकिस बानो का जिक्र करते हुए कहा, "मेरी बहन बिलकिस बानो के साथ एक नहीं बल्कि दस दस लोगों ने बलात्कार किया."

'आरएसएस और बीजेपी डर का माहौल बनाकर रखना चाहती है'

एआईएमआईएम नेता ने कहा, "तुम डर के कारण कुछ नहीं कहो इसलिए नमाज के दौरान तुम्हारी टोपी तक उछाली जाती है. आरएसएस और बीजेपी डर का माहौल बनाकर रखना चाहती है, लेकिन हम डरेंगे नहीं." सभा के बाद सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों की ओर विरोध मार्च भी निकाला गया. इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है. इस मौके पर आरजेडी विधायक अंजार नईमी, पूर्व विधायक तौसीफ आलम के साथ अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं उलेमा आदि थे.

यह भी पढ़ें- 'आज भी लालू...', बिहार की राजनीति पर बोले मुकेश खन्ना, शिक्षा व्यवस्था पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget