एक्सप्लोरर

'आज भी लालू...', बिहार की राजनीति पर बोले मुकेश खन्ना, शिक्षा व्यवस्था पर कह दी बड़ी बात

Mukesh Khanna: अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि बिहार का नालंदा शिक्षा का गढ़ था. यहां देश-विदेश से लोग आते थे, लेकिन अब बिहार की शिक्षा व्यवस्था थोड़ी हिल गई है. 

Actor Mukesh Khanna: धारावाहिक महाभारत में भीष्म पितामह के किरदार और 'शक्तिमान' सीरियल से चर्चित हुए अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सोमवार को समस्तीपुर में कहा कि बिहार आज भी काफी पिछड़ा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यहां राजनीति पब्लिक पर हावी हो गई है. पब्लिक को सही राजनेता का चुनाव करना होगा.

बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल 

उन्होंने कहा कि पब्लिक को भी थोड़ा सिविलाइज होना होगा. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि कहा जाता है बिहार में हर घर में 'कट्टा' होता है, आखिर क्यों होता है? समस्तीपुर में एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे अभिनेता मुकेश खन्ना ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीवी में बिहार की परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल की खिड़कियों पर चढ़े अभिभावक जवाब देते नजर आते हैं, यह अच्छा नहीं लगता.

उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा दान कोई हो नहीं सकता. बिहार का नालंदा शिक्षा का गढ़ था, यहां देश-विदेश से लोग आते थे, लेकिन अब बिहार की शिक्षा व्यवस्था थोड़ी हिल गई है. बिहार की राजनीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार आज भी 'लालू' और 'आलू' से ऊपर उठ नहीं पाया है.

14 साल पहले भी वह बिहार आए थे. उस समय लालू यादव ने कहा था बिहार की सड़क हेमा मालिनी की गाल जैसी है, जो गलत है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं मेरा देश प्रगति पर है, तो बिहार प्रगति पर क्यों नहीं है? बिहार में क्यों ट्रेनों में लोग लटक-लटक कर आते हैं? 50 ट्रेन और दे दीजिए और बुलेट ट्रेन को बंद कीजिए. उन्होंने आज की राजनीति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर देश व समाज के वि‍कास के ल‍िए कार्य करना चाहि‍ए.

शिक्षा के लिए गुरुकुल सिस्टम पर दिया जोर

अभिनेता मुकेश खन्ना कहते हैं कि रियासतों को जोड़कर वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र का निर्माण किया था. उन्होंने कहा कि अब फिर से रियासतें अलग बन रही हैं. केरल अलग है, बिहार अलग है, पंजाब अलग है. उन्होंने कहा कि अकेले पीएम मोदी क्या करेंगे? पीएम मोदी का पावर वहीं पर है, जहां उनकी खुद की सरकार है.

अगर लोगों को चाहिए कि काम हो, तो केंद्र और राज्य में दोनों जगह एक ही सरकार चुनें. नहीं तो केजरीवाल जैसे हालात होंगे, पांच सालों तक सिर्फ झगड़ा होगा, काम नहीं. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुल सिस्टम शुरू करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि गुरुकुल में 13 साल के बच्चे के पास सभी तरह का ज्ञान उपलब्ध होता था. 

ये भी पढ़ें: Pashupati Paras: 'मैने नहीं, एनडीए ने हमसे नाता तोड़ लिया', बोले पशुपति पारस- हमारी दलितों की पार्टी है इसलिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget