एक्सप्लोरर

बिहार: संपत्ति विवाद में मासूम की हत्या, शौचालय की टंकी में फेंकने से हुई मौत

दो परिवारों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद का खामियाजा एक साल के मासूम बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. हत्या के लिए ऐसे तरीके का प्रयोग किया गया, जिसे सुनकर भी रोंगटे खड़े हो जाएंगें,

औरंगाबाद: संपत्ति विवाद में हैवानियत की सारी हदें पार हुई औरंगाबाद के चरण में जहां दो परिवारों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद का खामियाजा एक साल के मासूम बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. हत्या के लिए ऐसे तरीके का प्रयोग किया गया, जिसे सुनकर भी रोंगटे खड़े हो जाएंगें, किसी का भी दिल पसीज जाएगा.महज 1 साल के मासूम को मारने के लिए उसे शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर लिया है. मृत बच्चे की पहचान चरण निवासी हरिओम सोनी के बेटे के रूप में की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओम सोनी के पिता ने अपनी सारी संपत्ति उसकी पत्नी के नाम से कर दी थी और इस बात को लेकर हरिओम सोनी के भाई से उनका विवाद चल रहा था. बुधवार की रात हरिओम सोनी की पत्नी और उसकी भाभी के बीच इस बात को लेकर तीखी बहस हुई थी.

बताते चलें कि चरण गांव के हरिओम सोनी का विवाद दस कट्ठे की जमीन को लेकर अपनी भाभी के साथ चल रहा था और इसको लेकर बराबर घर मे विवाद चल रहा था,क्योंकि हरिओम के पिता ने अपनी दस कट्ठे वाली जमीन के साथ साथ अपनी सारी संपत्ति बड़ी बहू के नाम लिख दी थी. शादी के बाद से हरिओम अपनी पत्नी के साथ मिलकर संपति के बंटवारे को लेकर अपने पिता पर दबाव बनाया करता था. मंगलवार को भी इसी विवाद के तहत हरिओम के ससुराल वाले चरण गांव आए हुए थे. इस झगड़े के बाद रात के अंधेरे में ही किसी समय बच्चे को उठाकर शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया. बच्चे की मां ने उसे खोजना शुरू किया तो वह नहीं मिला. बच्चे के बंद घर से गायब होने के बाद रात में घर में चीख पुकार मच गई.

सुबह होते हीं चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुटने लगी. इसी बीच किसी तरह से परिजनों को पता चला कि बच्चे को शौचालय की टंकी में फेंक दिया गया है.घटना की सूचना मिलते हीं माली थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई और ग्रामीणों की मौजूदगी में शौचालय की टंकी में एक व्यक्ति को उतारा गया, जहां से बच्चे क शव बरामद हुआ. फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

इस मामले में हरिओम के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई की पत्नी एवं उनकी दो बच्चियों पर लगाया है जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में लाई है.एसपी सुधीर पोरिका ने बताया कि मामले में बच्चे की माँ के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और इसकी जांच की जिम्मेवारी सदर एसडीपीओ अनूप कुमार को दी गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget