एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: कटिहार की जीविका दीदी खुशबू और उनके पति लाल किले पर ध्वजारोहण में होंगे शामिल, PM ने भेजा आमंत्रण

Independence Day Special: जीविका दीदी खुशबू कुमारी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री से आमंत्रण मिलेगा.

Jeevika Didi Khushboo Kumari Special Guest: कटिहार मनिहारी के बाघमारा पंचायत स्थित गांधी टोला की रहने वाली जीविका दीदी खुशबू कुमारी और उनके पति अवधेश कुमार चौधरी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे. उन्हें दिल्ली आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निमंत्रण मिला है. वो 15 अगस्त के दिन समारोह में स्पेशल गेस्ट होंगी. इस सम्मान को लेकर मनिहारी में हर्ष का वातावरण है. वहीं जीविका दीदी खुशबू कुमारी ने अपनी खुशी का इजहार किया. 

पहली बार 2014 में जीविका से जुड़ीं

जीविका दीदी ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इस प्रधानमंत्री से आमंत्रण मिलेगा. उन्होंने बताया कि 2014 में जीविका से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी. उनके पति मजदूरी करते थे और वे भी उनके साथ मजदूरी करती थीं. जीविका से जुड़ने के बाद उन्हें पहली बार 30,000 रुपये की सहायता मिली, जिसे उन्होंने समय पर चुका कर दिया. बाद में उन्होंने 50,000 रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिसका उपयोग करके उन्होंने सब्जी व्यापार शुरू किया.

धीरे-धीरे उनका व्यापार बढ़ने लगा और मनिहारी से लेकर अन्य जिलों तक सब्जियों का निर्यात होने लगा, जिसके उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ. आज खुशबू कुमारी अपने दोनों बच्चों को एक अच्छे निजी स्कूल में पढ़ा रही हैं. उन्होंने महिलाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई कभी व्यर्थ नहीं जाती. उन्होंने खुद शादी के बाद 12वीं की पढ़ाई पूरी की.

प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने की तारीफ

आज खुशबू कुमारी जीविका कार्यालय में एफआई हेल्प डेस्क पर 4400 रुपये प्रतिमाह की नौकरी कर रही हैं. जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण मनिहारी की जीविका दीदी खुशबू कुमारी और उनके पति अवधेश कुमार चौधरी को मिला है. 12 अगस्त को खुशबू कुमारी और उनके पति दिल्ली के लिए हवाई जहाज से रवाना होंगे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राजपथ पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे. 

ब्रजेश कुमार ने कहा कि जीविका का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण है और खुशबू दीदी इसका एक आदर्श उदाहरण हैं. उन्होंने न केवल अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत किया है, बल्कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे रही हैं. इसके साथ ही वे आस-पास की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar CM Oath LIVE: सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही जदयू ने नीतीश कुमार के लिए कर दी बड़ी मांग, मानेगी बीजेपी?
LIVE: सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही जदयू ने नीतीश कुमार के लिए कर दी बड़ी मांग, मानेगी बीजेपी?
मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, लिखी ये बात
मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बधाई, लिखी ये बात
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU से बने दो डिप्टी सीएम
'नीतीश ने CM पद छोड़कर किया त्याग, 7 निश्चय पार्ट-3 पर चले सरकार', JDU नेता नीरज कुमार हुए भावुक
'नीतीश ने CM पद छोड़कर किया त्याग, 7 निश्चय पार्ट-3 पर चले सरकार', JDU नेता नीरज कुमार हुए भावुक

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने भेजी सेना और फाइटर जेट तो खुश हुआ सऊदी अरब, शहबाज-मुनीर की झोली में डाली अरबों डॉलर की भीख
PAK ने भेजी सेना और फाइटर जेट तो खुश हुआ सऊदी, शहबाज-मुनीर की झोली में डाली अरबों डॉलर की भीख
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
'सम्राट चौधरी को जिताइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे', अमित शाह ने निभाया तारापुर में किया अपना वादा
'सम्राट चौधरी को जिताइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे', शाह ने निभाया तारापुर में किया अपना वादा
Bhooth Bangala Advance Booking Day 1:अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? निकलने से पहले जान लें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? जान लें नियम
How To Clean Mattress: गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
Embed widget